फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   युवक के खाते से 1.60 लाख निकाले

युवक के खाते से 1.60 लाख निकाले

Fri, 16 Mar 2018 12:16 AM IST
Updated Fri, 16 Mar 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
युवक के खाते से 1.60 लाख निकाले
हरिद्वार। ज्वालापुर क्षेत्र का एक युवक साइबर क्राइम का शिकार हो गया। युवक के बैंक खाते से एक लाख साठ हजार की रकम निकाल ली गई। पीड़ित ने इस संबंध में कोतवाली रानीपुर में मुकदमा दर्ज कराया है। मध्य हरिद्वार की खन्ना नगर कालोनी की गली नंबर तीन में रहने वाले पवन पुत्र शिवनाथ सिंह का भेल सेक्टर एक में एसबीआई शाखा में खाता है। आरोप है कि पिछले साल नवंबर से अब तक उनके खाते से एक लाख, साठ हजार की रकम निकाल ली गई। बैंक में पहुंचकर जब उन्होंने पासबुक में एंट्री कराई तब उन्हें इस बात का पता चला। पीड़ित युवक ने रानीपुर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। कोतवाली प्रभारी ऐश्वर्य पाल ने बताया कि युवक की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed