फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   कबाड़ी ने विक्षप्त युवती से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

कबाड़ी ने विक्षप्त युवती से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

Sun, 26 May 2019 12:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
कबाड़ी ने विक्षप्त युवती से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार। ज्वालापुर क्षेत्र में मानसिक रूप से कमजोर युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर हरकत में आई पुलिस ने पेशे से कबाड़ी आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता के चाचा ने इस संबंध में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

घटना शुक्रवार की बताई जा रही है। क्षेत्र की एक बस्ती की रहने वाली युवती अपने परिजन के साथ रेल पुलिस चौकी पहुंची। मानसिक रूप से कमजोर युवती के परिजन ने पुलिस को जानकारी दी कि उनकी पुत्री घर के बाहर मौजूद थी। इसी दौरान घर से कुछ दूरी पर रहने वाला एक युवक उसे बहला फुसलाकर अपने साथ मोटरसाइकिल पर बैठाकर अपने घर ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने अपने घर पहुंचकर आपबीती बताई। रेल चौकी पुलिस ने पीड़ित पक्ष की ओर से इस संबंध में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया। रेल चौकी प्रभारी प्रभारी अरविंद रतूड़ी ने बताया कि शनिवार की देर शाम आरोपी बबलू पुत्र जमात्री को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि मूल रूप से ग्वाडीगलपुरा आसाम निवासी बबलू दो वर्ष पूर्व यहां आकर बसा था और कबाड़ चुगने का कार्य करता है। उन्होंने बताया कि आरोपी के तीन बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed