फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   शराब पीकर वाहन दौड़ा रहे नेता का चालान

शराब पीकर वाहन दौड़ा रहे नेता का चालान

Thu, 07 Feb 2019 11:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 07 Feb 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
शराब पीकर वाहन दौड़ा रहे नेता का चालान
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन

सीपीयू ने शराब पीकर वाहन दौड़ा रहे चार वाहन चालक को पकड़कर कनखल पुलिस को सौंप दिया। हिंदू संगठन का नेता बता रहे एक वाहन चालक ने पुलिस पर रौब झाड़ना चाहा लेकिन पुलिस ने उसकी एक नहीं सुनी और पुलिस एक्ट के तहत चालान कर दिया।

बुधवार की देर शाम कनखल क्षेत्र में सीपीयू ने अभियान चलाया। सीपीयू ने दोपहिया वाहन दौड़ा रहे चार युवकों को रोका तो एल्कोमीटर से चेकिंग के दौरान शराब पीने की पुष्टि हुई। सीपीयू सभी को लेकर कनखल थाने आ गई। इधर, युवकों में शामिल एक युवक ने खुद को हिंदू संगठन से जुड़ा होना बताकर हंगामा खड़ा कर दिया। एसओ हरिओमराज चौहान ने बताया कि युवकों के नाम राजेश कुमार निवासी खन्ना नगर, दीपक चौहान निवासी पंजनहेड़ी, मनोज निवासी ब्रह्मलोक कर्णप्रयाग और विजेंद्र निवासी जमालपुर कलां है। एसओ ने बताया कि राजेश खुद को हिंदू संगठन से जुड़ा बता रहा था। उन्होंने बताया कि सभी का पुलिस एक्ट के तहत चालान कर जमानत पर छोड़ दिया गया और वाहन सीज कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed