फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   ...टेस्ट ड्राइव के बहाने शातिर ले उड़ा स्कार्पियो

...टेस्ट ड्राइव के बहाने शातिर ले उड़ा स्कार्पियो

Sat, 20 Oct 2018 12:12 AM IST
Updated Sat, 20 Oct 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
...टेस्ट ड्राइव के बहाने शातिर ले उड़ा स्कार्पियो
हरिद्वार। टेस्ट ड्राइव के बहाने एक शातिर महिंद्रा स्कार्पियो ले उड़ा। स्थानीय पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ शातिर की खोजबीन शुरू कर दी है। घटना बहादराबाद थाना क्षेत्र की है।
विज्ञापन

पतंजलि योगपीठ के पास स्थित महिंद्रा एंड महिंद्रा के शोरूम पर पहुंचे एक शख्स ने स्कार्पियो खरीदने की इच्छा जताई। इस दौरान उसने टेस्ट ड्राइव लेने की बात कही। शोरूम प्रबंधन ने अपने कर्मचारी दिनेश कुमार को टेस्ट ड्राइव के लिए भेजा। शोरूम से कुछ दूरी पर पहुंचते ही ड्राइविंग कर रहे शख्स ने कर्मचारी से कहा कि स्कार्पियो की सीट दिक्कत कर रही है। वह उसे ठीक कर दें। टेस्ट ड्राइव ले रहे युवक की बात सुनकर कर्मचारी ने स्कार्पियो रोकने की बात कही। जैसे ही सीट ठीक करने के लिए कर्मचारी दिनेश कुमार नीचे उतरा तभी युवक स्कार्पियो लेकर चलता बना। कर्मचारी ने इस बाबत सूचना शोरूम प्रबंधन को दी। शोरूम प्रबंधन ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

पुलिस ने हरिद्वार की तरफ गए शातिर की धरपकड़ के लिए वॉयरलेस सेट पर सूचना भी दी लेकिन स्कार्पियो का कुछ अता पता नहीं चल सका। इधर, पुलिस ने शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे की रिकार्डिंग को चेक करने के बाद युवक की पहचान के प्रयास तेज कर दिए है। थानाध्यक्ष दीपक कठैत ने बताया कि टेस्ट ड्राइव लेने वाले शख्स की आईडी प्रूफ ली जाती है लेकिन प्रबंधन ने ऐसा नहीं किया। हर पहलू पर जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed