फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   दिल्ली के युवक ने होटल में की खुदखुशी

दिल्ली के युवक ने होटल में की खुदखुशी

Sat, 21 Apr 2018 10:27 PM IST
Updated Sat, 21 Apr 2018 10:27 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली के युवक ने होटल में की खुदखुशी

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
ललतारौ पुल से सटे होटल में दिल्ली के एक युवक ने फांसी के फंदे पर झूलकर खुदकुशी कर ली। घटनास्थल से मिले सुसाइड नोट में मृतक ने आत्महत्या के पीछे किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है। पुलिस की सूचना पर परिजन यहां पहुंच गए थे।

शनिवार सुबह होटल नवीन के प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी कि उनके होटल में ठहरा एक युवक कई बार खटखटाने के बाद भी दरवाजा नहीं खोल रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने डुप्लीकेट चाभी से कमरे का दरवाजा खोला। अंदर देखा तो चादर के फंदे के सहारे युवक का शव पंखे से झूल रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसएसआई जगमोहन रमोला ने बताया कि मृतक की पहचान विकास (32) पुत्र रमेश कुमार निवासी हरि एनक्लेव सुलमान नगर नार्थ वेस्ट दिल्ली के रूप में हुई। मृतक 19 अप्रैल को होटल में ठहरा था। शनिवार को उसे वापस जाना था। एसएसआई ने बताया कि कमरे से एक पेज का सुसाइड नोट मिला है, जिसमें युवक ने मानसिक तनाव के चलते खुद आतमहत्या करने की बात लिखी है। अपने छोटे भाई के लिए लिखा है कि, वह परिवार का ख्याल रखे। बताया कि परिजन यहां पहुंच गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed