{"_id":"5cb4c8f4bdec2214262c6df7","slug":"141555351796-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस नहीं कर रही मुकदमा दर्ज: वेदानंद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस नहीं कर रही मुकदमा दर्ज: वेदानंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार। रानीपुर झाल स्थित शारदा धाम के स्वामी वेदानंद सरस्वती ने आरोप लगाया कि जमीन के विवाद में एक आध्यात्मिक संस्था के प्रमुख और उनके समर्थकों ने उन पर गोली चलाकर जान से मारने का प्रयास किया है। उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस से की, लेकिन पुलिस मामले में केस दर्ज नहीं कर रही है।
सोमवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए स्वामी वेदानंद सरस्वती ने कहा कि विगत 24 मार्च को वे पूजा करने के बाद आश्रम से बाहर निकल रहे थे। तभी कुछ लोग आए और उनके ऊपर फायरिंग कर दी। गोली उनकी पीठ के ऊपर लगी। आनन फानन में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उन्हें जौलीग्रांट रेफर किया गया। आरोप लगाया कि रानीपुर झाल के पास स्थित जमीन को लेकर उनकी एक आध्यात्मिक संस्था के प्रमुख व प्रबंधक से रंजिश चल रही है। उन्होंने ही किराये के शूटर बुलाकर उन पर गोली चलवाई। बताया कि उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस से की थी। आरोप है कि ज्वालापुर कोतवाली पुलिस आरोपियों के दबाव में काम कर रही है। पुलिस उनका मुकदमा भी दर्ज नहीं कर रही है जबकि उनके खिलाफ आरोपियों के दबाव में कई झूठे मुकदमे पहले भी दर्ज किए गए हैं। उन्होंने अपनी जान को खतरा बताते हुए मुकदमा दर्ज कराने और इंसाफ दिलाने की अपील की। एसएसपी जन्मेजय प्रभाकर खंडूड़ी ने बताया कि इस तरह का मामला उनके संज्ञान में आया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके हिसाब से कार्रवाई की जाएगी।