फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   वाहन चोर गैंग के चार सदस्य दबोचे

वाहन चोर गैंग के चार सदस्य दबोचे

Fri, 08 Mar 2019 12:51 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
वाहन चोर गैंग के चार सदस्य दबोचे
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार। ज्वालापुर पुलिस के हत्थे एक वाहन चोर गिरोह चढ़ा है। आरोपियों के कब्जे से तीन बाइक बरामद की गई है। कोतवाली ज्वालापुर परिसर में नगर पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने जाल बिछाकर भेल सेक्टर दो एवं भगत सिंह चौक के पास छापामारी कर वाहन चोर गैंग के चार सदस्य दबोच लिए। आरोपियों के पास से तीन बाइक बरामद हुई है। उन्होंने बताया कि आरोपियों के नाम अनुज पुत्र सतीश मलिक, सन्नी पुत्र वेदव्रत निवासीगण गांव लाख शामली यूपी, विकास पुत्र लेखराज निवासी गांव हसल अलीपुर नगीना बिजनौर एवं अतुल पुत्र वीरेंद्र निवासी गांव सलामाबाद बिजनौर है। गैंग का एक सदस्य शुभम पुत्र राजू यादव निवासी चकरपुरी स्योहारा बिजनौर आजकल झगड़े के विवाद के चलते बिजनौर जेल में है। उन्होंने बताया कि एक बुलेट मोटरसाइकिल गैंग ने मायापुर चौकी क्षेत्र से चोरी की थी, जो बिजनौर के थाना स्योहारा में सीज है। बताया कि आरोपी अधिकांश बुलेट ही चोरी करते थे, क्योंकि बुलेट अधिक दाम पर बिक जाती है। पुलिस ने बताया कि दो आरोपी फिलहाल मायापुर एवं रावली महदूद क्षेत्र में किराए पर रह रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed