फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   टिहरी विस्थापित कालोनी में भी लूटी थी महिला से चेन

टिहरी विस्थापित कालोनी में भी लूटी थी महिला से चेन

Mon, 15 Oct 2018 12:07 AM IST
Updated Mon, 15 Oct 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
टिहरी विस्थापित कालोनी में भी लूटी थी महिला से चेन
हरिद्वार। शनिवार को कनखल के अलावा रानीपुर क्षेत्र की टिहरी विस्थापित कालोनी में भी सरेराह एक महिला से चेन लूटी गई थी। रानीपुर पुलिस ने वारदात को देर शाम तक छिपाए रखा। घटना की जानकारी जब उच्च अधिकारियों को मिली तो स्थानीय पुलिस को जमकर फटकार लगाई गई। रविवार दोपहर बाद तक भी इस संबंध में केस दर्ज नहीं किया गया था।
विज्ञापन

घटना शनिवार दोपहर करीब ढाई बजे के आसपास की बताई जा रही है। टिहरी विस्थापित कालोनी की गली नंबर आठ की रहने वाली जूली झा पत्नी प्रेम कुमार झा अपने बच्चों को लेने के लिए स्कूल जा रही थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार दो बदमाश अचानक पीछे से आए और गले पर झपट्टा मारकर सोने की चेन लूट ली। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी लेने के बाद चेकिंग भी कराई लेकिन उच्च अधिकारियों को घटना से अवगत नहीं कराया। पूरे मामले की लीपापोती में जुटी रही पुलिस ने पीड़िता की तरफ से शिकायत भी दर्ज करना ठीक नहीं समझा। इस संबंध में जब जानकारी उच्च अधिकारियों को हुई तब रानीपुर पुलिस को फटकार लगाई गई। हैरान की बात ये है कि गैस प्लांट चौकी की प्रभारी संदीपा भंडारी को पीड़िता का नाम पता तक मालूम नहीं था। उनसे जब पूछा गया तो उनका कहना था कि वे घटनास्थल पर नहीं गई थी। एसएसआई राकेश कुमार से जब घटना के संबंध में जानकारी चाही गई तो उनका कहना था कि वे शहर से बाहर हैं। कोतवाली प्रभारी साधना त्यागी का सरकारी मोबाइल फोन पर कॉल ही रिसीव नहीं करती। आखिर में एसपी सिटी ममता बोहरा ने घटना के संबंध में पूरी जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी सुभाषनगर की तरफ भाग निकले थे। सीसीटीवी कैमरे में उनके चेहरे कैद हुए हैं। दोनों ही घटनाओं में एक ही स्नेचर का हाथ ही तो नहीं है, इसकी भी जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed