फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   चालान काटने पर भड़े, ग्रामीणों ने किया सीपीयू का विरोध

चालान काटने पर भड़े, ग्रामीणों ने किया सीपीयू का विरोध

Sat, 24 Feb 2018 11:36 PM IST
Updated Sat, 24 Feb 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
चालान काटने पर भड़े, ग्रामीणों ने किया सीपीयू का विरोध

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पथरी।
देहात क्षेत्र में सीपीयू की ओर से चालान काटने पर ग्रामीण भड़क गए। उन्होंने आरोप लगाया कि सीपीयू दोपहिया वाहन से खेतों में जाने वालों को भी नहीं बख्श रही है। ग्रामीणों ने एसएसपी से देहात क्षेत्र से सीपीयू को अविलंब हटाने की मांग की है।

इन दिनों देहात क्षेत्र में कई स्थानों पर सीपीयू कर्मी दोपहिया वाहनों की चेकिंग कर रहे हैे। सुलेखचंद चौहान, वीरेंद्र सिंह, देशराम सैनी, ओमप्रकाश, महिपाल सिंह,दुष्यंत कुमार, जाहिद हसन आदि ग्रामीणों का कहना है कि दोपहिया वाहन से खेतों में आना-जाना लगा रहता है। ऐसे में ग्रामीण कम दूरी पर जाने में दोपहिया वाहन के कागजात नहीं रखते हैं और हेल्मेट का उपयोग भी नहीं करते हैं। सीपीयू कर्मी दोपहिया वाहन से खेतों में आने-जाने वाले लोगों को नहीं बख्श रहे है। पदार्था में मोटरसाइकिल से खेत में जा रहे एक किसान को सीपीयू कर्मियों के चालान काटने पर ग्रामीण ने इसका विरोध किया। ग्रामीणों के गुस्से को देखते हुए सीपीयू कर्मी वहां से चले गए। दूसरी ओर जिला पंचायत सदस्य इसराईला खातून का कहना है कि पहले सीपीयू जगजीतपुर चौकी तक ही दोपहिया वाहनों की चेकिंग करती थी। अब सीपीयू के फेरूपुर चौकी के देहात क्षेत्र में चेकिंग से खेतों में जाने वाले ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ रही है। दूसरी ओर सीओ लक्सर चंदन सिंह बिष्ट का कहना है कि हरिद्वार- लक्सर मार्ग पर बढ़ती दुर्घटनाओं को देखते हुए सीपीयू को देहात क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed