फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   फायरिंग करना पड़ा भारी, धर्मशाला प्रबंधक-फाईनेंसर के खिलाफ केस दर्ज

फायरिंग करना पड़ा भारी, धर्मशाला प्रबंधक-फाईनेंसर के खिलाफ केस दर्ज

Mon, 11 Feb 2019 11:49 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 11 Feb 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
फायरिंग करना पड़ा भारी, धर्मशाला प्रबंधक-फाईनेंसर के खिलाफ केस दर्ज
हरिद्वार। वसंत पंचमी पर पतंगबाजी के साथ साथ लाइसेंसी रायफल से हवा में फायरिंग करना करणी भवन धर्मशाला के प्रबंधक और एक फाईनेंसर को भारी पड़ा। हरिद्वार कोतवाली पुलिस ने दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए लाइसेंसी रायफल जब्त कर ली। लाइसेंस निरस्तीकरण की रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी है।
विज्ञापन

शनिवार की शाम सोशल मीडिया पर करणी भवन की छत पर रायफल से फायरिंग करने का वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में दिख रहा था कि कुछ युवक रायफल से बारी बारी से फायरिंग कर रहे हैं। देर रात तक यह वीडियो पुलिस के पास पहुंच गया। पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी। हरिद्वार कोतवाली प्रभारी प्रवीण कोश्यारी ने बताया कि वीडियो की पड़ताल के दौरान सामने आया कि करणी भवन धर्मशाला की छत से फायरिंग की गई है। इस कारण धर्मशाला के प्रबंधक दीपक मिश्रा पुत्र शत्रुघ्न मिश्रा और गुरप्रीत कालरा पुत्र जीएस कालरा निवासी जुर्स कंट्री के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि लाइसेंसी रायफल कब्जे में ले ली गई है। लाइसेंस के निरस्तीकरण की रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी जा रही है। छत पर कुछ अन्य युवक भी मौजूद थे, उनकी भूमिका की भी जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed