फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   ग्रामीणों ने रंगरेलियां मनाने के शक में युगल को घेरा

ग्रामीणों ने रंगरेलियां मनाने के शक में युगल को घेरा

Sat, 11 Aug 2018 11:45 PM IST
Updated Sat, 11 Aug 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों ने रंगरेलियां मनाने के शक में युगल को घेरा

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
श्यामपुर। एक मकान में युगल के रंगरेलियां मनाने की सूचना पर ग्रामीणों ने उन्हें लिया। बाद में उन्हें माफी मांगने पर छोड़ दिया गया।
बताया गया कि गाजीवाली गांव के समीप एक मकान में बीती रात एक युवती और एक युवक मोटरसाइकिल पर आए। वह वहां घंटों तक कमरे के अंदर बंद रहे। इस पर ग्रामीणों ने मकान को घेर लिया। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए युगल मोटरसाइकिल लेकर भागने लगे, लेकिन ग्रामीणों ने घेराबंदी करते हुए उन्हें थोड़ी दूर पर ही धर दबोचा। बताया गया कि दोनों नशे में थे। युगल खुद को प्रेमी बता रहे थे। ग्रामीणों की ओर से सूचना देने के बाद भी पुलिस नहीं पहुंची। इस पर ग्रामीणों ने दोनों को यहां दोबारा नहीं आने की चेतावनी देकर छोड़ दिया। आसपास के ग्रामीणों का कहना है कि यहां पर आए दिन अलग- अलग गाड़ियों में लड़कियां लाई जाती हैं। इससे आसपास बने हॉस्टल व ग्रामीणों पर गलत प्रभाव पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस को इस बारे में जानकारी देने पर भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इससे पुलिस के खिलाफ ग्रामीणों में रोष है। जानकारी लेने पर बताया जा रहा है जिस व्यक्ति का यह मकान है, वह हरिद्वार में अवैध शराब की सप्लाई करता है। ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर दोबारा यहां पर इस तरीके से अवैध धंधे करते हुए कोई पकड़ा गया तो वह मकान मालिक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग करेंगे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed