फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   शराब की दुकानें न लेने पर फंसे 22 आवेदनकर्ता, मुकदमा दर्ज

शराब की दुकानें न लेने पर फंसे 22 आवेदनकर्ता, मुकदमा दर्ज

Sun, 06 May 2018 10:48 PM IST
Updated Sun, 06 May 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
शराब की दुकानें न लेने पर फंसे 22 आवेदनकर्ता, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
ई- टेंडरिंग से देसी और अंग्रेजी शराब की दुकान लेने के लिए सहमति के बाद भी दुकान नहीं लेने पर कई आवेदक कानूनी शिकंजे में फंस गए हैं। आबकारी महकमे ने ऐसे आवेदनकर्ताओं पर धोखाधड़ी, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचने जैसी धाराओं में सिडकुल थाने में मुदकमा दर्ज कराया है। इस बार प्रदेश सरकार ने ई- टेंडरिंग से शराब की दुकानों के आंवटन की व्यवस्था की थी।

अंग्रेजी और देसी शराब की दुकानों के लिए ई- टेंडरिंग के दौरान कई लोगों ने दुकान संचालन के लिए सहमति प्रकट कर दी थी, लेकिन उन्होंने दुकान की कमान हाथ में नहीं ली। यही नहीं लाइसेंस शुल्क भी जमा नहीं कराया। ऐसे में लक्सर क्षेत्र के आबकारी निरीक्षक सीओ प्रसाद व्यास ने आवेदनकर्ता योगेंद्र पुत्र सुखराम पाल सिंह निवासी चॉवमंडी रुड़की, विजय पुत्र नरेंद्र लाल निवासी रामनगर कालोनी गोल गुरुद्वारा ज्वालापुर, रविकरण पुत्र रामेश्वर निवासी शिवालिक नगर, कुंवर सिंह रावत पुत्र श्याम सिंह निवासी मोहल्ला चाकलान ज्वालापुर, जसपाल पुत्र महेंद्र सिंह निवासी अम्बूवाला आदर्शनगर टिहरी नगर पथरी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। वहीं हरिद्वार के आबकारी निरीक्षक लक्ष्मण सिंह ने शशि कुमार पुत्र राज सिंह निवासी मिलाप नगर सिविल लाइन रुड़की, कलापति जोशी पत्नी राजेश निवासी दुर्गा कालोनी रुड़की, सतेप्रकाश वर्मा पुत्र रामस्वरूप निवासी आवास विकास रुड़की, कृष्णपाल पुत्र अजमेर सिंह निवासी कस्बा बहादराबाद, पूनम बिष्ट पत्नी महेंद्र सिंह निवासी टाइप दो सेक्टर दो भेल रानीपुर, अरुणेश पुत्र रामसिंह निवासी मोहल्ला चाकलान धीरवाली, भूपेंद्र प्रसाद भटट पुत्र विशेश्वर निवासी मोहल्ला धीरवाली के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा एवं राजस्व को क्षति पहुंचाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। उधर रुडकी के आबकारी निरीक्षक नरेंद्र सिंह ने देवी सिंह चौहान पुत्र दिगंबर सिंह निवासी मोहल्ला चाकलान ज्वालापुर, प्रशांत सिंह पुत्र आर्यवीर सिंह निवासी डीपीएस विद्यालय भेल रानीपुर, प्रवीण शर्मा पुत्र भोजराज शर्मा निवासी शिवालिक नगर, राकेश कुमार पुत्र स्व. ओमप्रकाश निवासी खंजरपुर सिविल लाइन रुड़की, अंकिता बिष्ट पुत्री लक्ष्मण सिंह बिष्ट निवासी अशोक नगर मिलाप नगर सिविल लाइन रुड़की, बसंती देवी पत्नी जसपाल निवासी अंबूवाला आदर्शनगर टिहरी नगर पथरी, विनय कश्यप पुत्र शिवदयाल निवासी खंजरपुर रुड़की, प्रतिभा गर्ग पत्नी राकेश गर्ग निवासी गंगनहर रुड़की, सुमन पत्नी राकेश कुमार निवासी न्यू आदर्श नगर सिविल लाइन रुड़की, पूनम गर्ग पत्नी राकेश गर्ग निवासी आवास विकास कालोनी गंगनहर रुड़की के खिलाफ प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed