फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   पैर फिसलने से गंगा में डूबी सहारनपुर की युवती

पैर फिसलने से गंगा में डूबी सहारनपुर की युवती

Tue, 01 May 2018 10:48 PM IST
Updated Tue, 01 May 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
पैर फिसलने से गंगा में डूबी सहारनपुर की युवती

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
बिरला घाट पर गंगा में स्नान करने के दौरान पैर फिसलने से सहारनपुर निवासी युवती गंगा में बह गई। काफी तलाशने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल पाया।
सहारनपुर के ग्राम टिकौला नानौता निवासी एक परिवार रविवार को शादी में शामिल होने के लिए कांगड़ी आए थे। शादी समारोह संपन्न होने के बाद मंगलवार सुबह सहारपुर से आए रवि अपने पिता देवपाल, छोटे भाई राहुल और बहन कविता को चंडीघाट पर छोड़कर आया था। यहां से ये सभी लोग चंडीदेवी मंदिर के दर्शन के लिए चले गए थे। बताया जा रहा है कि यहां दर्शन के बाद बिरला घाट पर स्नान करने के दौरान कविता ने भी गंगा में डुबकी लगाई तो अचानक उसका पैर फिसलने से तेज बहाव मे बह गई। लड़की के पिता का कहना है कि उसको स्नान करने के लिए बिरला घाट पर पानी में जाते हुए देखा था, लेकिन उसके बाद लड़की का कोई पता नहीं चल पाया है। सूचना देने के बाद भी पुलिस या गोताखोर उसे तलाशने के लिए नहीं पहुंचे। पथरी के बैराज पर भी सूचना दी गई है।

आए थे खुशी में शामिल होने छा गया मातम
पूरा परिवार अपने मामा के बेटे की शादी में शामिल होने के लिए आए थे। शादी संपन्न होने के बाद वे चंडी देवी के दर्शन करने के बाद बिरला घाट पर स्नान करने लगे। वहां स्नान करने के बाद मंसा देवी जाने की भी योजना थी। स्नान करते समय कविता के बह जाने से पूरे परिवार में मातम छा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed