{"_id":"579266794f1c1ba07cc4b67c","slug":"cpu-jailer-of-the-car-tried-to-tread","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीपीयू के दारोगा को कार से रौंदने की कोशिश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीपीयू के दारोगा को कार से रौंदने की कोशिश
ब्यूरो/अमर उजाला हरिद्वार
Updated Sat, 23 Jul 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। रोड़ीबेलवाला चौकी से कुछ दूरी पर एक शराब तस्कर ने सीपीयू (सिटी पेट्रोलिंग यूनिट) के दारोगा पर कार से रौंदने की कोशिश की। दारोगा ने किसी तरह से जान बचाई। दारोगा ने कार का पीछा करके कार सवार को दबोच लिया। कार से देसी शराब की दो पेटी बरामद हुई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार देर शाम को चंडीघाट चौक पर तैनात सीपीयू दारोगा दिनेश सिंह ने रुड़की की ओर से आ रही एक कार को रोकना चाहा। कार चालक ने रोकने की बजाय दारोगा पर कार चढ़ाने की कोशिश की। दारोगा ने किसी तरह से अपनी जान बचाई। इसके बाद उन्होंने अपनी बाइक से कार के पीछा किया और कुछ दूरी पर रोक लिया। कार सवार दिनेश मेहरा पुत्र कांति मेहरा व बृजेश पुत्र राजकुमार निवासी फकराना रोड कालापार धर्मपुरी मोदीनगर गाजियाबाद को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर कार से तीन पेटी देसी शराब की बरामद हुई। सीपीयू ने तस्करों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। एसएसआई गिरिश चंद्र शर्मा ने बताया कि सीपीयू के दारोगा की ओर से इस संबंध में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन