फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   CPI workers staged a sit-in demonstration

भाकपा कार्यकर्ताओं ने किया धरना-प्रदर्शन

Sat, 17 Jul 2021 12:09 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
CPI workers staged a sit-in demonstration
हरिद्वार। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की जिला कमेटी कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, आर्थिक मंदी, स्वास्थ्य सेवा की बदहाली के लिए केंद्र सरकार एवं उत्तराखंड सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए शिवालिक नगर चौक पर धरना-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को कार्यकर्ताओं ने ‘बढ़ती महंगाई पर रोक लगाओ’ के नारे लगाए। वक्ताओं ने कहा कि वर्ष 2014 के बाद मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों का खामियाजा देश की जनता को भुगतना पड़ रहा है। रसोई गैस, डीजल, पेट्रोल, सरसों का तेल, खाद्य सामग्री और सब्जियों की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। बेरोजगारी से युवा हताश है। वक्ताओं ने कहा कि महंगाई पर नियंत्रण किया जाए। बेरोजगारी दूर करने के लिए भर्तियां खोली जाएं। धरना प्रदर्शन करने वालों में पीडी बलोनी, आरसी धीमान, एमपी जखमोला, इमरत सिंह, रोबिन, रवींद्र कुमार, कमल, शिवम, मोहन लाल, आरपी जखमोला, राज कुमार, केपी केस्टवाल, कदम सिंह और सतपाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed