फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   CPI will continue to fight for people's rights and justice

Haridwar News: जनता के अधिकार और न्याय दिलाने के लिए लड़ती रहेगी लड़ाई भाकपा

Sun, 29 Dec 2024 11:07 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
CPI will continue to fight for people's rights and justice
हरिद्वार। लुंबा नागर मैमोरियल हॉल सेक्टर-5 बी में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी हरिद्वार का 12वां जिला सम्मेलन में हुआ। सर्वसम्मति से मुनरिका यादव को तीन वर्षों के लिए भाकपा हरिद्वार का जिला सचिव चुना गया।
विज्ञापन

सम्मेलन में वक्ताओं ने भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के सिद्धांतों पर चर्चा की। कहा कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने अपने 100 वर्षों की यात्रा में शोषित, वंचित, दबे कुचले लोगों के जीवन स्तर को उठाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। भाकपा के अनेक कुर्बानियों और संघर्षों की वजह से देश में कल कारखाने खुले और देश की जनता को जीवनयापन के लिए जमीन और रोजगार के अवसर उपलब्ध हुए।
विज्ञापन


आज की भाजपा सरकार हिंदू, मुस्लिम, जाति-धर्म, नफरत और उन्माद की राजनीति कर रही है, राष्ट्रवाद से उसका कोई मतलब नहीं है। लोगों को आपस में लड़ाकर देश के भाई-चारे और मिली-जुली संस्कृति को चोट पहुंचा रही है। मोदी सरकार एक भ्रष्ट सरकार है, जो, संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है । ऐसी जनविरोधी सरकार के खिलाफ भाकपा देश की जनता के हक अधिकार हो और न्याय दिलाने के लिये लड़ती आई है और भविष्य में भी लड़ती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर काॅमरेड एमएस त्यागी, काॅमरेड एमएस वर्मा, काॅमरेड जगदीश कुलियाल, काॅमरेड केके लाल, कॉमरेड भगवान जोशी, सुभाष त्यागी, कॉमरेड दीपक शांडिल्य, कॉमरेड एके दास, कॉमरेड बीके सिंहा, कॉमरेड जयपुरिया, कॉमरेड साकेश वशिष्ठ, कॉमरेड भीम पटेल, कॉमरेड विक्रम सिंह नेगी, कामरेज पवन कुमार शर्मा, कॉमरेड आईसी शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed