फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Couple returning on scooter beaten with sharp weapons and sticks

Haridwar News: स्कूटी से लौट रहे दंपती को धारदार हथियार और डंडों से पीटा

Sat, 27 Sep 2025 07:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 27 Sep 2025 07:18 PM IST
विज्ञापन
Couple returning on scooter beaten with sharp weapons and sticks
हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में स्कूटी से घर लौट रहे पति-पत्नी को घात लगाकर बैठे हमलावरों ने धारदार हथियारों और लाठी-डंडों से पीटा। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोप है कि आरोपियों ने दंपती को जान से मारने और घर को आग के हवाले करने की धमकी भी दी। पुलिस ने तहरीर पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मामला 25 सितंबर की दोपहर का है। गुर्जर बस्ती, सेक्टर-5 निवासी फातिमा पत्नी गुलाम रसूल ने बताया कि वह अपने पति के साथ स्कूटी से जंगल की पगडंडी होते हुए डेरे से घर लौट रही थीं। रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे मोहम्मद आलम, अब्दुल सत्तार, कम्मी और सैन्ना ने अचानक उन पर हमला कर दिया।
विज्ञापन


आरोप है कि धारदार हथियार और लाठी-डंडों से लैस थे। उन्होंने दोनों पर प्रहार कर उन्हें लहूलुहान कर दिया। इस दौरान उनका मोबाइल फोन भी पत्थर से तोड़ डाला गया। शोर-शराबा सुनकर राहगीर मौके पर पहुंचा तो सभी धमकी देते हुए वहां से भाग निकले। आरोप है कि उन्हें जान से मारने और रात में घर जलाकर राख कर देने की धमकी देकर गए। एसएसआई मनोहर सिंह रावत ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed