{"_id":"61b0c439beb81168010c1efc","slug":"counting-of-tigers-started-in-rajaji-park-installed-476-cameras-haridwar-news-drn3981962108","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजाजी पार्क में बाघ की गणना शुरू, लगाए 476 कैमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजाजी पार्क में बाघ की गणना शुरू, लगाए 476 कैमरे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क में बाघों और अन्य वन्यजीवों की गणना शुरू हो गई है। नेशनल टाइगर कंजर्वेशन प्राधिकरण (एनटीसीए) की ओर से वर्ष 2017 के बाद वन्यजीवों की गणना कराई जा रही है। इसके लिए पार्क की सात रेंजों में 476 कैमरे लगाए जा चुके हैं। हर बीट में 15 किमी की परिधि में साइन सर्वे भी होगा। इसी आधार पर गणना कर अलग-अलग वन्य जीवों का डेटा एप में फीड किया जाएगा।
राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क में सात रेंज हैं। इनमें चीला रेंज में सर्वाधिक बाघ हैं। वर्ष 2017 की गणना के मुताबिक, पार्क की सभी रेंजों में कुल 38 बाघ थे। इनमें अकेले चीला रेंज में 35 बाघ चिह्नित हुए थे। अन्य रेंजों में हाथी, हिरण और सांभर, भालू, तेंदुआ और चीतल हैं। कुछ महीने पहले मोतीचूर रेंज में रामनगर स्थित जिम कार्बेट नेशनल पार्क से एक नर और एक मादा बाघ को लाकर छोड़ा गया था ताकि बाघों का कुनबा बढ़ाया जा सके। अब नेशनल टाइगर कंजर्वेशन प्राधिकरण ने राजाजी पार्क में बाघों और वन्य जीवों की गणना शुरू करवा दी है।
वार्डन ललिता प्रसाद टम्टा के मुताबिक, सातों रेंज में दो किमी की परिधि में ग्रिड बनाकर 238 जोड़ी यानी 476 कैमरा ट्रैप रास्तों में आमने-सामने लगाए गए हैं। हर रेंज में 15 किमी की परिधि में बाघों और अन्य जीवों का साइन सर्वे भी किया जाएगा। हर बीट में दो सहायक समेत तीन कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। कर्मियों को गणना से संबंधित ट्रेनिंग पहले ही दी जा चुकी है। गणना पार्क के डिप्टी डायरेक्टर महिपाल सिंह के निर्देशन में होगी। उनके साथ पशु चिकित्साधिकारी डॉ. दीप्ति भी शामिल हैं। कैमरा ट्रैप और साइन सर्वे के आधार पर एप में डेटा फीड किया जाएगा। फरवरी तक गणना पूरी हो जाएगी। वार्डन के मुताबिक, पार्क की सभी रेंजों में बाघों की संख्या 50 से अधिक होने की संभावना है।