{"_id":"6240a7ae96e1bd56b425c43d","slug":"corporation-will-increase-income-from-vacant-lands-haridwar-news-drn4074793114","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाली जमीनों से आय बढ़ाएगा नगर निगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाली जमीनों से आय बढ़ाएगा नगर निगम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम अब अपनी आय बढ़ाने के लिए खाली जमीनों को लीज पर देने की तैयारी कर रहा है। इससे निगम को सालाना करीब डेढ़ करोड़की आय होगी। खाली जमीन को व्यावसायिक एवं सामाजिक कार्यों के लिए लीज पर दिया जाएगा। कितने समय के लिए लीज पर जमीनें दी जाएंगी ये अभी साफ नहीं किया गया है।
नगर निगम को व्यावसायिक और घरेलू टैक्स से हर वर्ष कई करोड़ का राजस्व मिलता है। निगम की दुकानों और कई भवन से भी आय होती है। अब निगम की आय को और बढ़ाने के लिए लंबे समय से खाली पड़ी जमीनों को लीज पर देने की तैयारी की जा रही है। जगजीतपुर में खत्ता के पास, रानीपुर झाल और देवपुरा में पुरानी आईटीआई के पास निगम की जमीनें खाली पड़ी हैं। इन जमीनों का सही उपयोग हो और इनसे प्रति वर्ष आय बढ़े इसलिए इन्हें लीज पर देने की योजना तैयार की जा रही है। व्यावसायिक और सामाजिक कार्य करने के साथ ही इन स्थानों को विकसित करने के लिए ही लीज पर दिया जाना है।
नगर निगम की खाली पड़ी जमीन को लीज पर देने को योजना बनाई जा रही है। इससे निगम की आय में बढ़ोतरी भी होगी।
- दयानंद सरस्वती, नगर आयुक्त