{"_id":"62a20c5c0c533a2fea322ecf","slug":"corporation-s-negligence-public-will-bear-the-brunt-haridwar-news-drn4141082139","type":"story","status":"publish","title_hn":"निगम की लापरवाही, खामियाजा भुगतेगी जनता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निगम की लापरवाही, खामियाजा भुगतेगी जनता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी हरिद्वार क्षेत्र में नाले और नालियों की सफाई न होने से बरसात में लोगों को भारी दिक्कतें झेलनी पड़ेंगी। भीमगोड़ा, नई बस्ती क्षेत्र के मुख्य नाले की सफाई नहीं हो पाई। पूर्व पार्षद लाखन लाल चौहान ने नालों की सफाई कराने को लेकर नगर आयुक्त को पत्र लिखा है।
नगर आयुक्त को भेजे पत्र में पूर्व पार्षद लाखन लाल चौहान ने बताया कि शंकर आश्रम के निकट का नाला, खेमानंद मार्ग पर अंबा दत्त जोशी के मकान से चक्की वाले प्लाट की ओर जाने वाला छोटा नाला, रामगढ़ का नाला, जगदीश आश्रम के साथ हिल बाईपास रोड खड़खड़ी का नाला, भीमगोड़ा से बागरौ नदी तक सड़क के किनारे के नाले गंदगी से अटे पड़े हैं।
भीमगोड़ा-नई बस्ती क्षेत्र का मुख्य नाला भीमगोड़ा बैरियर से शुरू होकर हिल बाईपास तक जाता है। इसमें श्याम फ्लोर मिल के निकट गोसाईं गली से आने वाला नाला भी मिलता है। नाला गंदगी से पूरी तरह अटा पड़ा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि 11 अप्रैल को भी नगर आयुक्त को पत्र भेजकर सफाई कराने की मांग की थी। पर आज तक भी सफाई नहीं हो पाई है। नगर आयुक्त दयांनद सरस्वती का कहना है कि नालों की सफाई का कार्य चल रहा है। उत्तरी हरिद्वार के नालों की सफाई भी जल्द हो जाएगी।