फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Corona infected 7 patients discharged, now home quarantine

कोरोना संक्रमित 7 मरीजों को किया डिस्चार्ज, अब रहेंगे होम क्वारंटीन

Thu, 04 Jun 2020 10:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
Corona infected 7 patients discharged, now home quarantine
श्रमिक एक्सप्रेस से आए हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर जानकारी देते लोग । - फोटो : HARIDWAR
आईसीएमआर की नई गाइड लाइन के अनुसार मेला अस्पताल में भर्ती 7 मरीजों को स्वास्थ्य विभाग ने डिस्चार्ज कर दिया है। इन सभी लोगों को अस्पताल में दस दिन से ज्यादा हो गए थे। डिस्चार्ज होने वालों में लंढौरा के दो, रुड़की का एक और रुद्रप्रयाग के चार प्रवासी शामिल हैं। अब यह सभी लोग 14 दिन तक होम क्वारंटीन रहेंगे। इसके साथ ही एक दो दिन में रुद्रप्रयाग के 6 और तीन अन्य को डिस्चार्ज किया जा सकता है।
विज्ञापन

कोरोना के संक्रमित मरीजों की अभी तक दो रिपोर्ट नेगेटिव आने पर डिस्चार्ज किया जाता था। नई गाइड लाइन के बाद दस दिन तक भर्ती रखने के प्रावधान पर बृहस्पतिवार को 7 संक्रमित मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया। इनमें से दो लंढौरा और एक रुड़की के मरीज को एंबुलेंस के माध्यम से घर भिजवा दिया गया, लेकिन रुद्रप्रयाग के चार मरीजों को घर नहीं भेजा जा सका। डिस्चार्ज किए सातों मरीजों को घर पर सावधानी बरतने और अन्य परिजनों को दूर रहकर कोरोना को मिटाने का संकल्प कराया।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सरोज नैथानी ने बताया कि सातों मरीजों को 23 मई तक भर्ती करने के बाद से किसी प्रकार का लक्षण नहीं दिखाई दिया और मरीज पूरी तरह से सामान्य हैं। बीपी और शुगर आदि की जांच करने के बाद डिस्चार्ज किया गया। कोविड अस्पताल के प्रभारी डॉ. राजेश गुप्ता ने बताया कि कुछ और लोगों को जल्द डिस्चार्ज किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन केंद्रों में अब 72 मरीज हैं भर्ती
हरिद्वार जिले में अब कुल 86 कोरोना पॉजिटिव के केस सामने आए। इनमें से 14 लोग स्वस्थ होकर अपने घर लौट गए। अब जिले में 72 मरीज भर्ती हैं। इनमें से मेला अस्पताल में 36, हरिद्वार के होटल में बनाए गए कोविड केयर सेंटर में 16 और रुड़की के होटल में 20 मरीज शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed