{"_id":"6238b646ee05b202907949de","slug":"core-college-mou-with-ec-council-of-usa-haridwar-news-drn406944666","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर कालेज का यूएसए की ईसी काउंसिल से एमओयू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोर कालेज का यूएसए की ईसी काउंसिल से एमओयू
विज्ञापन
कोर कॉलेज में ओएमयू करते संस्थान के स्वामी यूसी जैन
- फोटो : HARIDWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोर कॉलेज एवं कोर यूनिवर्सिटी ने ईसी काउंसिल यूएसए के साथ एमओयू हस्ताक्षर किया है। यह करार साइबर सिक्योरिटी के क्षेत्र में अहम पहल है। इसमें छात्रों को 85 प्रतिशत तक छात्रवृत्ति और अध्यापकों को विश्वस्तरीय प्रशिक्षण मिलेगा।
वर्ष 2001 में विश्व को पहली बार ‘एथिकल हैकिंग’ शब्द की परिभाषा देने वाली संस्था ईसी काउंसिल से साथ हुए करार की जानकारी देते हुए कोर कॉलेज के डीन कंप्यूटिंग डॉ. सागर गुलाटी ने बताया कि यूएसए आर्मी, यूएसए नेवी, डिपार्टमेंट ऑफ डिफेंस, एफबीआई, माइक्रोसॉफ्ट जैसी संस्थाएं भी अपने साइबर स्पेस को सुरक्षित रखने के लिए ईसी काउंसिल पर भरोसा करती हैं। कोर कॉलेज का संस्था के साथ अनुबंध हरिद्वार जिला ही नहीं बल्कि उत्तराखंड के लिए गौरव है।
उन्होंने बताया कि वर्तमान में पुरडू यूनिवर्सिटी, यूनिवर्सिटी ऑफ लुइसविल, टेक्सास ऐ एंड एम यूनिवर्सिटी, यूनिवर्सिटी ऑफ कोलोराडो जैसी विश्व प्रसिद्ध यूनिवर्सिटीज भी ईसी काउंसिल की सदस्य हैं। संस्थान के निदेशक डा. ब्रिजमोहन सिंह ने बताया कि संस्थान में ईसी काउंसिल की ओर से स्टूडेंट एंबेसडर भी नियुक्त किया जाएगा। छात्रों में प्रतिस्पर्धा एवं लीडरशिप जैसे गुणों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। डॉ. सिंह ने बताया कि स्टूडेंट एंबेसडर साइबर सिक्योरिटी के विषय मे नॉलेज, आइडिया और इनोवेशन के ईको-सिस्टम को स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। डीन डॉ. कमल कपूर ने कहा कि कोर संस्थान साइबर सिक्योरिटी के क्षेत्र में अधिक ऊंचाइयां छूने में भूमिका निभाएगा। संस्थान के चेयरमैन जेसी जैन ने कंप्यूटर साइंस एवं इनफोरमेशन टेक्नोलॉजी विभाग की टीम को बधाई दी है।