{"_id":"2e686acf5441bf45bffd03a11e6ad81f","slug":"cook-on-low-flame-with-a-gas-save-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाना धीमी आंच पर बनाकर गैस बचाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाना धीमी आंच पर बनाकर गैस बचाएं
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Sun, 31 Jan 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। इंडियन ऑयल कारपोरेशन के अधिकारियों ने शनिवार को शहर में तेल एवं गैस सरंक्षण पखवाडे़ के तहत जन जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान लोगों को तेल और रसोई गैस बचाने के तरीके सुझाए।
विज्ञापन
शनिवार की शाम कनखल में बुड्ढी माता तिराहे से शुुरू हुई रैली विभिन्न मार्गों से होती हुई कनखल में संपन्न हुई। इस दौरान देहरादून से आए आईओसी के प्रबंधक धीरेंद्र कुमार और हरिद्वार के उप प्रबंधक रामनिवास चौधरी ने कहा कि थोड़ी-थोड़ी एहतियात बरतकर तेल और गैस का बचाव किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि अगर गाड़ी खड़ी है तो उसका इंजन बंद रखना चाहिए। ओवर लोड गाड़ी नहीं चलानी चाहिए। इसी तरह रसोई में खाना बनाते समय बर्नर को अच्छी तरह साफ रखना चाहिए। खाना धीमी आंच पर और ढक कर बनाना चाहिए। इससे कम गैस प्रयुक्त होती है और खाना जल्दी बन जाता है। इसके अलावा और भी उपाय बताए गए। रैली के इंडेन के कई वितरक गायत्री प्रसाद, नवनीत राणा आदि के अलावा अजय मनोचा, विपिन शर्मा, महेश कुमार, प्रियंक कुमार, पुुनीत रस्तोगी, राजेश शर्मा और प्रदीप कुमार समेत बड़ी संख्या में डिलीवरी मैन उपस्थित थे।
विज्ञापन