{"_id":"5795847765bc6cd83814978021fde1c7","slug":"contractor-run-from-factory-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेकेदार भागा, फैक्ट्री से दिलाया वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठेकेदार भागा, फैक्ट्री से दिलाया वेतन
ब्यूरो, अमर उजाला/हरिद्वार
Updated Thu, 02 Jul 2015 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लक्सर की बिरला टायर फैक्ट्री के ठेकेदार के गायब होने से उसके अधीन काम करने वाले 102 श्रमिकों को एक माह का वेतन नहीं मिल पाया था। श्रमिकों की ओर से श्रम विभाग में वाद दायर किया गया। जिस पर सहायक श्रमायुक्त की ओर से फैक्ट्री प्रबंधन से श्रमिकों को एक माह वेतन दिलाया गया।
विज्ञापन
बुधवार को पहले दिन 25 श्रमिकों को एक लाख तीस हजार का भुगतान किया गया। सहायक श्रमायुक्त अशोक वाजपेयी ने बताया कि लक्सर स्थित बिरला टायर फैक्ट्री का ठेकेदार अचानक गायब हो गया था। जिससे ठेकेदार के अधीन काम करने वाले 102 श्रमिकों को मार्च 2015 का वेतन नहीं मिल पाया था।
विज्ञापन
श्रमिकों की ओर से अप्रैल माह में उनके कार्यालय में शिकायत दर्ज की गई थी। उसके बाद विभाग की ओर से फैक्ट्री प्रबंधन को नोटिस भेजा गया। श्रम कानूनों के नियमानुसार फैक्ट्री प्रबंधन को जिम्मेदार ठहराया गया। जिस पर बिरला टायर फैक्ट्री प्रबंधन की ओर से 102 श्रमिकों का एक माह के वेतन के पांच लाख 56 हजार श्रम विभाग को अदा किए गए।
विज्ञापन
बुधवार को पहले दिन 25 श्रमिकों शैलेंद्र, सोनू, सुशील, विनय, धर्मपाल, रमेश शुक्ला, सोमपाल, सचिन शर्मा, संजय कुमार, राजेंद्र,सुभाष, मोनू साहब सिंह आदि श्रमिकों को चैक बांटे गए। कुल एक लाख तीस हजार रुपये के चैक दिलाए गए। बाकी राशि का भुगतान 25 -25 श्रमिकों को बृहस्पतिवार, शुक्रवार और शनिवार में किया जाएगा।