{"_id":"626810001f7ea925e15d732b","slug":"consumers-uproar-at-natural-gas-office-haridwar-news-drn4100835130","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेचुरुल गैस कार्यालय पर उपभोक्ताओं का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेचुरुल गैस कार्यालय पर उपभोक्ताओं का हंगामा
विज्ञापन
नेचुरुल गैस कार्यालय पर प्रदर्शन करते उपभोक्ता ।
- फोटो : HARIDWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैस की समय से रीडिंग न लेने और भुगतान में देरी होने पर जुर्माना लगाने पर उपभोक्ताओं का सब्र जवाब दे गया। उपभोक्ताओं ने हरिद्वार नेचुरल गैस के अधिकारी-कर्मचारियों पर मनमानी करने का आरोप लगाते हुए कार्यालय पर जमकर हंगामा किया। वरिष्ठ नागरिक समिति पंचपुरी के बैनर तले नेचुरल गैस के प्रबंधक को ज्ञापन दिया।
मंगलवार सुबह कनखल, ज्ञानलोक कालोनी, मिश्रा गार्डन, विष्णु गार्डन, न्यू विष्णु गार्डन समेत कई क्षेत्रों से लोग एकत्र होकर नया हरिद्वार कालोनी स्थित नेचुरल गैस कार्यालय पर पहुंचे। यहां कंपनी के खिलाफ रोष जताते हुए प्रदर्शन किया। वरिष्ठ नागरिक समिति पंचपुरी के अध्यक्ष कैलाश चंद शर्मा ने कहा कि गैस का बिल जमा करने की अवधि कम से कम एक महीना होनी चाहिए लेकिन इससे पहले ही भुगतान के नाम पर परेशान किया जाता है। बिल में रीडिंग सहित किस महीने से कब तक का बिल है ये भी नहीं लिखा होता है।
रामप्रसाद जखमोला ने बताया कि सर्वर डाउन होने का बहाना बनाकर गैस की रीडिंग नहीं दी जाती है। जिस दिन से गैस के दाम बढ़े तभी से बढ़ाकर बिल दिया जाए लेकिन, पूर्व तिथि से ही बढ़े हुए बिल दिए जा रहे हैं। नेचुरल गैस की नियमावली और गाइडलाइन उपभोक्ताओं को दी जाए। आनंद प्रकाश टुटेजा ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं को देखते हुए रीडिंग लेने आने वाले कर्मचारी ही बिल घरों तक पहुंचाएं जिससे भुगतान साथ-साथ जमा हो सके। प्रदर्शन करने वालों में सीपी शर्मा, धर्मानंद कंडवाल, आरएस शर्मा, विक्रम सिंह कंडारी, एनसी काला, महिपाल सिंह गोयल, ब्रह्मप्रकाश कंडवाल, एसएस नेगी, आरएन वर्मा, आरसी गुप्ता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
उपभोक्ताओं की सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जाएगा। ये मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। इसकी जानकारी ली जाएगी। उपभोक्ताओं की जो भी समस्याएं हैं उनका निस्तारण कराया जाएगा।
- प्रांजय जोशी, परियोजना प्रबंधक हरिद्वार नेचुरल गैस