फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   construction of Haridwar-Nagina highway will provide relief

Haridwar News: हरिद्वार-नगीना हाईवे निर्माण से लाखों श्रद्धालुओं को मिलेगी राहत

Wed, 07 Jan 2026 07:21 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Wed, 07 Jan 2026 07:21 PM IST
विज्ञापन
construction of Haridwar-Nagina highway will provide relief
- अर्द्धकुंभ 2027 से पहले हाईवे का निर्माण कार्य किया जाएगा पूरा
विज्ञापन

हरिद्वार-नगीना हाईवे निर्माण से लाखों श्रद्धालुओं को मिलेगी राहत

श्यामपुर। हरिद्वार से नगीना तक बन रहे नए हाईवे के निर्माण से ग्रामीणों और वाहन चालकों में खुशी है। यह परियोजना पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के बीच दूरी कम करने के साथ-साथ लंबे जाम की समस्या से राहत दिलाएगी। एनएचएआई का लक्ष्य अर्द्धकुंभ से पहले निर्माण कार्य पूरा करने का है, जिससे धामपुर, नगीना, बिजनौर, मुरादाबाद और नजीबाबाद की ओर से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को हरिद्वार पहुंचने में घंटों जाम से नहीं जूझना पड़ेगा। यह हाईवे यात्रा सीजन और कांवड़ मेले के दौरान विशेष रूप से लाभदायक साबित होगा। परियोजना के तहत फोरलेन सड़क, फ्लाईओवर, रिंग रोड और तीन एलिफेंट कॉरिडोर बनाए जा रहे हैं, जिनमें मानव के साथ-साथ वन्यजीवों की सुरक्षा का भी ध्यान रखा गया है। एनएचएआई के प्रोजेक्ट मैनेजर गौरव चौहान ने बताया कि निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है और कुंभ मेले से पहले हरिद्वार से नगीना तक का कार्य पूरा कर लिया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं को जाम से बड़ी राहत मिलेगी। वहीं ग्राम प्रधान श्यामपुर योगेश चौहान ने इसे सरकार की अच्छी परियोजना बताते हुए कहा कि इससे श्रद्धालुओं के साथ-साथ ग्रामीणों को भी लाभ मिलेगा। ग्राम प्रधान कांगड़ी शीतल देवी ने कहा कि अभी हाईवे पर घंटों जाम लगता है, लेकिन निर्माण पूरा होने के बाद आसपास के गांवों के लोगों को परेशानी से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed