{"_id":"68c5952d0b490e2fe4c45d0bfa41dcdc","slug":"conspiracy-to-destroy-ganga-sivananda-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" गंगा को नष्ट करने की साजिश : शिवानंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा को नष्ट करने की साजिश : शिवानंद
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Tue, 23 Feb 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
हरिद्वार। कुंभ क्षेत्र के विस्तार की मांग को लेकर मातृसदन के ब्रह्मचारी आत्मबोधानंद का अनशन नौवें दिन भी जारी रहा। जिला चिकित्सालय से मेडिकल करने आई चिकित्सकों की टीम को मातृसदन के संतों ने बिना मेडिकल कराए ही लौटा दिया।
विज्ञापन
इस दौरान मातृसदन के परमाध्यक्ष स्वामी शिवानंद सरस्वती ने कहा कि हरिद्वार में गंगा से हर कोई लेना तो चाहता है लेकिन इसकी चिंता किसी को नहीं है। गंगनहर की क्षमता बढ़ाने के लिए एस्केप चैनल बनाए जाने को उन्होंने गंगा को नष्ट करने की साजिश बताया। कहा कि एक तो मेन गंगा में पहले से ही पानी कम है ऐसे में गंगनहर की क्षमता बढ़ाने से मुख्य गंगा को और भी ज्यादा जलविहीन बनाने का प्रयास किया जा रहा है। आत्मबोधानंद सरस्वती के अनशन को सोमवार को व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजीव चौधरी ने अपने साथियों के साथ पहुंचकर समर्थन दिया। इस दौरान तेज प्रकाश साहू, विशाल मूर्ति भट्ट, सुमित अरोड़ा, राजीव तुंबडिया, पंकज कुमार, िलित भाटिया, सिद्धार्थ कौशिक, अशोक गिरि, दीपक गोयल, गौरव शेट्टी, सुधीर श्रोत्रिय, नवीन अरोड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन