पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पर मुकदमा दर्ज किए जाने के विरोध में महानगर कांग्रेस के पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कांग्रेसियों का उत्पीड़न बंद नहीं किया और मुकदमा वापस नहीं लिया तो कांग्रेसी जेल भरो आंदोलन चलाएंगे।
शनिवार को महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता चंद्राचार्य चौक पर एकत्रित हुए। उन्होंने कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पर सीबीआई और केंद्र सरकार की ओर से लगातार उत्पीड़न के विरोध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर प्रदर्शन किया। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. संजय पालीवाल ने कहा कि भाजपा लगातार कांग्रेस के नेताओं पर फर्जी मुकदमे कायम कर उनका उत्पीड़न कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दुर्भावना के तहत कांग्रेसी नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है। इसी के विरोध में मोदी का पुतला दहन कर विरोध जताया गया है। महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि मोदी का पुतला दहन कर आज शुरुआत की गई है। यदि इसी प्रकार कांग्रेसियों का उत्पीड़न जारी रहा तो कांग्रेस सड़कों पर उतरकर इसका विरोध करेगी। यदि जेलों में भी जाना पड़ा तो जेल भरो आंदोलन करेंगे। पूर्व विधायक रामयश सिंह तथा वरिष्ठ नेता नईम कुरैशी ने कहा कि जनता चुनाव में भाजपा के खिलाफ वोट करके जवाब देगी। इस मौके पर बलजीत सिंह, जेपी पांडे, ब्लॉक अध्यक्ष शुभम अग्रवाल, शैलेंद्र सिंह एडवोकेट, अनिल भास्कर, हाजी रफीखान, अमरदीप रोशन, नितिन तेश्वर, बीएस तेजियान, कैलाश प्रधान, मेहरबान खान, शाहबुद्दीन, बीना कपूर, अंजू द्विवेदी, किरन भाटिया, विशाल राठौर, जटाशंकर श्रीवास्तव, वेदपाल सिंह, प्रीत कमल, दिनेश पुंडीर, गोविंद बिष्ट, शाहनवाज, हरद्वारी लाल, अनिल शर्मा, शाहनवाज खान, शिवा जोशी, रईस अब्बासी, मनोज सैनी, ब्रजमोहन, कुशल पाल सैनी, ओम प्रकाश शर्मा, वीरेंद्र भारद्वाज, त्रिपाल शर्मा, श्याम सिंह, राजेश चौहान, नरेश सेमवाल, धूम सिंह सैनी, दिग्विजय यादव, रईस अब्बासी, मिर्जा नौशाद, तेजपाल सिंह, अमन अरोड़ा आदि शामिल रहे।