{"_id":"62b20b214d3e625a2a61219e","slug":"congressmen-furious-over-ed-s-questioning-of-rahul-gandhi-haridwar-news-drn4152146119","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ पर भड़के कांग्रेसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ पर भड़के कांग्रेसी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईडी की ओर से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का पूछताछ के नाम पर उत्पीड़न करने का आरोप लगा महानगर कांग्रेस कमेटी ने चंद्राचार्य चौक पर प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने कहा कि सरकार ने दमनकारी नीति को यदि जल्द बंद नहीं किया तो कार्यकर्ता देशभर में सड़कों पर उतरकर बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
पूर्व दायित्वधारी संजय पालीवाल ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार के इशारे पर ईडी की ओर से कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को लगातार एक सप्ताह से कार्यालय बुलाकर प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने अपनी हिटलरशाही बंद नहीं की तो परिणाम गंभीर होंगे।
महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि राहुल गांधी का उत्पीड़न करने से साफ जाहिर हो रहा है कि सरकार उनकी बढ़ती लोकप्रियता से बौखला गई है। उन्होंने कहा कि जो मामला पहले ही बंद हो चुका है। उसको जबरदस्ती आपराधिक बनाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रदीप चौधरी ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल गांधी के अपमान को नहीं सहेंगे। महिला कांग्रेस कमेटी की जिलाध्यक्ष विमला पांडे ने कहा कि भाजपा से आज हर वर्ग नाराज है। यदि राहुल गांधी को प्रताड़ित करना बंद नहीं किया गया तो कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली कूच करेंगे। नगर अध्यक्ष यशवंत सैनी ने कहा कि कांग्रेस का हर कार्यकर्ता अपने नेता के लिए हर प्रकार की लड़ाई को तैयार है। इस मौके पर धर्मपाल, महेश प्रताप राणा, जटाशंकर श्रीवास्तव, बीएस तेजियान, शुभम अग्रवाल, शैलेंद्र, कैलाश प्रधान, संजय शर्मा, अंजू द्विवेदी आदि मौजूद रहे।