फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Congressmen blew bugle against BJP government

भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेसियों ने फूंका विगुल

Thu, 30 Dec 2021 08:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 08:51 PM IST
विज्ञापन
Congressmen blew bugle against BJP government
भाजपा सरकार की नीतियों एवं महंगाई के विरोध में पैदल मार्च निकालते कांग्रेसी । - फोटो : HARIDWAR
कांग्रेस ने भाजपा सरकार की नीतियों एवं महंगाई के विरोध में हरिद्वार में पैदल मार्च निकाला। वहीं लालढांग में भाजपा सरकार के खिलाफ पैदल मार्च निकालकर प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कृष्णा नगर स्थित मेयर कैंप कार्यालय पर कांग्रेसियों की बैठक हुई। मेयर अनीता शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। इसके बाद देश रक्षक तिराहा से सिंहद्वार तक पैदल मार्च निकाला गया। मेयर ने कहा कि बढ़ती महंगाई से हर वर्ग त्रस्त है। मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सरकार में जो सिलिंडर 350 रुपये का था आज 920 रुपये पहुंच गया है। पूर्व राज्यमंत्री नईम कुरैशी ने कहा कि भाजपा सरकार जन विरोधी है। जनता के सुखदुख से उसको कोई सरोकार नहीं है। इस अवसर पर मुरली मनोहर, जफर अब्बासी, सदीक गाड़ा, अमन गर्ग, पुनीत कुमार, हाजी शहाबुद्दीन, तासीन अंसारी, सपना सिंह, बिना कपूर एल, नकुल माहेश्वरी, सुनील कुमार, नवाज अब्बासी, विधि उपाध्याय, सतीश सिंह, राजकुमार ठाकुर और रोहित कुमार समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं लालढांग में किसान कांग्रेस प्रदेश महासचिव श्रुति लखेड़ा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ लालढांग गांधी चौक से जुलूस निकाला और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा में 10 साल से स्वामी यतीश्वरानंद विधायक हैं। अब कैबिनेट मंत्री हैं लेकिन विकास कार्य नहीं हुए हैं। लालढांग के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर और सरकारी स्कूलों में शिक्षक नहीं हैं। इस दौरान तेजपाल रोथान, शकील, मेहताब, शशि, रिजवान, रितिक, मुस्कान, शकील अहमद, शाहरुख लाला समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed