फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Congress workers raging on labor's death

श्रमिक की मौत पर भड़के कांग्रेस कायकर्ता

Fri, 23 Oct 2020 12:18 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Congress workers raging on labor's death
भगत सिंह चौक पर प्रदर्शन करते कांग्रेस के पदाधिकारी । - फोटो : HARIDWAR
नए हरिद्वार में नाला निर्माण के दौरान श्रमिक की मौत पर कांग्रेस ने जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों में इस बात से भी आक्रोश था कि घटना के बाद किसी भी अधिकारी ने मृतक के परिवार का संज्ञान नहीं लिया है। उन्होंने शहरी विकास मंत्री पर भी वोटों की राजनीति करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

दो दिन पहले ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के रानीपुर मोड़ के पास नाला खुदाई के दौरान एक दीवार दो मजदूरों पर जा गिरी थी। इसमें एक मजदूर की मौत हो गई थी, जबकि दूसरा घायल हो गया था। बृहस्पतिवार को यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने इस घटना के विरोध में ललतारौ पुल पर शहरी विकास मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन किया। यूथ कांग्रेस सचिव राजवीर सिंह ने कहा कि विभागीय लापरवाही के चलते मजदूर की मौत हुई। उन्होंने कहा कि सरकार और विभाग को तत्काल पीड़ित परिवार को मुवावजा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर पीड़ित परिवार को जल्द मुआवजा नहीं मिला तो कांग्रेस कार्यकर्ता उग्र आंदोलन शुरू करेंगे। यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष रवि बहादुर ने कहा कि यह दुखद है कि घटना में एक मजदूर की मौत हो गई, लेकिन संबंधित अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार को सांत्वना तक नहीं दी। प्रदर्शन के दौरान विक्की कोरी, अनुज चौहान, नीतू बिष्ट, कैश खुराना, आकाश कोरी, अनिल भास्कर, विकास चंद्रा, तुषार कपिल, आकाश भाटी, पार्षद राजीव भार्गव, पार्षद प्रतिनिधि अमन गर्ग, निखिल सौड़ाई, शाहनवाज कुरैशी, शानू गिरी, शुभम जोशी, विनीश डबराल, अनिल भास्कर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed