फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Congress state incharge performed Ganga worship

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी ने किया गंगा पूजन

Fri, 08 Jan 2021 11:44 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
Congress state incharge performed Ganga worship
हरकी पैड़ी पर पूजन करते कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव साथ में कांग्रेस के प्रदेश अध्? - फोटो : HARIDWAR
कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने धर्मनगरी पहुंचकर ब्रह्मकुंड हरकी पैड़ी पर मां गंगा का पूजन किया। इसके बाद वह शाम को होने वाली गंगा आरती में भी शामिल हुए। प्रदेेश प्रभारी ने कहा कि कृषि कानूनों के मुद्दे पर कांग्रेस किसानों के साथ खड़ी है।
विज्ञापन

पहली बार हरिद्वार पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका चंडीघाट पुल पर फूल-मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनाव और पंचायत चुनाव के लिए तैयार रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में कांग्रेस के पक्ष में माहौल बन रहा है। बस कार्यकर्ता चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं, ताकि प्रदेश की जनता को भाजपा से मुक्ति दिलाई जा सके। प्रदेश प्रभारी ने कहा कि भाजपा किसानों को बर्बाद करने का षड्यंत्र रच रही है, लेकिन कांग्रेस ऐसा हरगिज नहीं होने देगी। कहा कि भाजपा महिलाओं का अपमान करने पर लगी हुई है। कांग्रेस ऐसी हरकतों को बर्दाश्त नहीं करेगी। इस मौके प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल, प्रदेश महासचिव संजय पालीवाल, पूर्व विधायक अंबरीष कुमार, राम यश सिंह, युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रवि बहादुर, प्रदीप चौधरी, मुरली, शुभम अग्रवाल, यशवंत सैनी आदि मौजद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed