{"_id":"6a09ab49658f36390a05ed53","slug":"congress-stages-protest-against-rising-petrol-and-diesel-prices-haridwar-news-c-35-1-hrd1013-148895-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के खिलाफ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के खिलाफ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिडकुल। देश भर में बढ़ती पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लेकर आम जनता में भारी आक्रोश है। इसी क्रम में रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए उग्र विरोध प्रदर्शन किया और सरकार का पुतला दहन किया। प्रदर्शन कांग्रेस शिवालिक नगर के अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में क्षेत्र में आयोजित किया गया।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और बढ़ी हुई कीमतों को तत्काल वापस लेने की मांग की। इस मौके पर कांग्रेस शिवालिक नगर के अध्यक्ष मोहन सिंह राणा ने सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में महंगाई आसमान छू रही है।
पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने से मालभाड़ा बढ़ गया है, जिसका सीधा असर रसोई के बजट और रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं पर पड़ रहा है। सरकार जनविरोधी नीतियां अपनाकर आम आदमी की जेब पर डाका डाल रही है। अगर सरकार ने जल्द ही इन बढ़ी हुई कीमतों पर लगाम नहीं लगाई, तो कांग्रेस सड़कों पर उतरकर और उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगी। प्रदर्शन में मौजूद अध्यक्ष बालेश्वर सिंह ने भी भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला।
विज्ञापन
उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार पूरी तरह से संवेदनहीन हो चुकी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों के उतार-चढ़ाव का लाभ जनता को देने के बजाय सरकार कर बढ़ाकर अपनी जेबें भर रही है। आज देश का हर वर्ग चाहे वह किसान हो, युवा हो या व्यापारी इस बेतहाशा महंगाई से त्रस्त है। इस दौरान उमेश पाल, भूपेंद्र चौधरी, योगेंद्र सिंह, अंकित चौहान, राजेंद्र श्रीवास्तव, तेलू राम, यशवंत सैनी, मोहम्मद अंसारी आदि मौजूद रहे।