फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Congress Seva Dal demonstrated

कांग्रेसियों ने जिला मुख्याल पर किया प्रदर्शन

Fri, 29 Oct 2021 08:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 08:21 PM IST
विज्ञापन
Congress Seva Dal demonstrated
कांग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेसी नेता सरदार गुरजीत सिंह लहरी सहित अन्य ग्रामीणों के खिलाफ दर्ज मुकदमे के विरोध में जिला मुख्यालय रोशनाबाद में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने थाना श्यामपुर में दर्ज मुकदमा तत्काल वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

कांग्रेस सेवा दल प्रदेश अध्यक्ष राजेश रस्तोगी के नेतृत्व में शुक्रवार को कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। राज्यपाल के नाम ज्ञापन भेजा। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि एक मंत्री के दबाव में फर्जी मुकदमा दर्ज कराया गया है। कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष राजेश रस्तोगी ने कहा कि भाजपा सरकार विपक्ष की आवाज दबाने का षड्यंत्र कर रही है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि 30 दिन में मुकदमा वापस नहीं हुआ तो कांग्रेस सेवा दल श्यामपुर थाना परिसर में धरना प्रदर्शन करेगा। इस अवसर पर मोनिक धवन, मनोहर भट्ट, बीनू रोड, मंजू रानी, विनेश उनियाल, पवन चौहान, आनंद उपाध्याय, सोमपाल सिंह, अमित कम्बोज, प्रेम शर्मा, सुनील कुमार, जगपाल सिंह चौहान, विनोद सैनी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed