फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Congress satyagraha against Agneepath

अग्निपथ के विरोध में कांग्रेसियों का सत्याग्रह

Tue, 28 Jun 2022 01:09 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Congress satyagraha against Agneepath
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के विरोध में हरिद्वार में भी सत्याग्रह कार्यक्रम आयोजित किया। कांग्रेसियों ने सोमवार को देवपुरा चौक पर कार्यक्रम कर योजना को वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

पूर्व दर्जाधारी डॉ. संजय पालीवाल ने कहा कि अग्निपथ बेरोजगार युवाओं और सशस्त्र बलों का मनोबल तोड़ने वाली योजना है। केंद्र सरकार ने इसे वापस नहीं लिया तो भविष्य में इसके गंभीर परिणाम सामने आ सकते हैं। महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार आठ सालों में युवाओं को रोजगार मुहैया कराने के वादे को पूरा नहीं कर सकी। अब युवाओं का भविष्य दांव पर लगाकर मात्र 4 वर्ष के लिए सेना में भर्ती खोल दी। देशभर में अग्निपथ का विरोध हो रहा है। युवा सड़कों पर है और सरकार सुनने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन

ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर, डॉ. संतोष चौहान और महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष विमला पांडे ने कहा कि अग्निपथ युवाओं का भविष्य बर्बाद करने की योजना है। इससे सेना के प्रति युवाओं का मनोबल कमजोर होगा। श्रमिक नेता मुरली मनोहर, ग्रामीण जिलाध्यक्ष धर्मपाल सिंह और कार्यकारी जिलाध्यक्ष राजीव चौधरी ने कहा कि पहले व्यापारियों पर जीएसटी और नोटबंदी की मार पड़ी। फिर किसानों पर काले कानून थोपे गए और अब युवाओं का भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रमिक नेता अशोक टंडन, पूर्व पालिकाध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी, राजवीर चौहान और पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रदीप चौधरी ने कहा कि 4 वर्ष नौकरी देने वाली भाजपा सरकार के कितने मंत्री और नेताओं ने अपने बच्चों को सेना में भेजने के लिए आवेदन कराया जनता को बताएं। इस दौरान पूर्व विधायक रामयश सिंह, यशवंत सैनी, शुभम अग्रवाल, शैलेद्र सिंह, गुलबीर सिंह, कैलाश प्रधान, जटाशंकर श्रीवास्तव समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed