{"_id":"620134addabaef075e38dada","slug":"congress-people-consider-uttarakhand-an-atm-of-loot-modi-haridwar-news-drn403502342","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार से चलता है आध्यात्मिक तपस्या व राष्ट्र रक्षा का यज्ञ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार से चलता है आध्यात्मिक तपस्या व राष्ट्र रक्षा का यज्ञ
विज्ञापन
ऋषिकुल मैदान में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वर्चुअल सभा को सुनते लोग ।
- फोटो : HARIDWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारे लिए उत्तराखंड देवभूमि है, लेकिन कांग्रेस के लोग इसे अपनी तिजोरी और एटीएम समझते हैं। ईश्वर ने राज्य को जो प्राकृतिक संसाधन दिए हैं, ये उन्हें लूटते रहना चाहते हैं। इन्होंने अपनी सरकार में हरिद्वार की हर की पैड़ी में पवित्र गंगा को नहर घोषित कर दिया ताकि खनन और लूट माफिया अपना खेल खेल सकें। भाजपा की विजय संकल्प वर्चुअल रैली में मोदी ने मतदाताओं को चेताया कि ब्रेक वाले सत्ता में बैठ गए तो आपके सपनों को कभी पूरा नहीं होने देेंगे।
सोमवार को हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र के मतदाताओं को वर्चुअल रूप से संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि नमामि गंगे अभियान से गंगा आज स्वच्छ हो रही है। पर जब ये लोग सत्ता में थे तो इन्होंने हरकी पैड़ी पर आ रही गंगा को नहर घोषित कर दिया। क्या कोई कल्पना भी कर सकता है कि दुनिया की सबसे विख्यात पवित्र गंगा नदी को खनन कर लूटने के लिए नहर घोषित कर सकता है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने पूर्व की सरकार के फैसले को पलटते हुए गंगा नदी घोषित कर लूट का खेल बंद कर दिया। अब कांग्रेस के लोग देवभूमि में तुष्टीकरकरण का खेल खेल रहे हैं। ये उत्तराखंड के लोगों की आंख खोलने के लिए काफी है। जब ये सत्ता में थे, तब भी कई खेल खेले थे। इसे प्रदेश की जनता भलीभांति जानती है। इस दौरान उन्होंने सरकार के विकास कार्य भी गिनाए।
कहा कि हरिद्वार में रिंग रोड के लिए डेढ़ हजार करोड़ मंजूर किए गए। ऋषिकेेश का आधुनिकीरण किया गया है। दिल्ली-देहरादून हाईवे से हरिद्वार के उद्योग और रोजगार को बढ़ावा मिलेगा। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पीएम ने कहा कि ये लोग उत्तराखंड बनने नहीं देना चाहते थे, पर अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में उत्तराखंड बनाया गया। ये लोग राज्य में विकास क्या होने देंगे। राज्य बनने के बाद से ही ये अपनी भड़ास निकाल रहे हैं। अब ये लोग लाख वादे कर रहे हैं, पर अगर सत्ता में आए तो क्या करेंगे, ये उत्तराखंड की जनता अच्छी तरह से जानती है। इन्होंने उत्तराखंड को पीछे धकेलने का पाप किया है। उत्तराखंड इन्हें कभी माफ नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि 14 फरवरी को कांग्रेस के गुनाहों के लिए ही भाजपा को वोट करना है। डबल इंजन की सरकार में जो विकास अभी तक हुआ है, वह अच्छा लग रहा है। पर अभी और विकास करना है। इसलिए डबल इंजन सरकार के कामों को लगातार बढ़ते जाना है। इससे सभी के सपने पूरे होंगे।
विज्ञापन
हरिद्वार से चलता है आध्यात्मिक तपस्या और राष्ट्र रक्षा का यज्ञ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हरिद्वार का नाम हरि से है। यानी श्रीहरि का द्वार। जहां हरि है, वहीं लक्ष्मी और विकास भी है। हरिद्वार की पवित्र धरती पर आध्यात्मिक तपस्या भी होती और राष्ट्र रक्षा का यज्ञ भी चलता है। पीएम मोदी ने भगवानपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाले कुंजा बहादुर से शुरू हुई आजादी की लड़ाई की परंपरा को याद किया। कहा कि रुड़की के निकटवर्ती गांव कुंजा बहादुरपुर से राजा विजय सिंह के नेतृत्व में वर्ष 1822 में आजादी का बिगुल बजा था। मैं इस परंपरा को प्रणाम करता हूं।