फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Congress' foot march against government

केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस का पैदल मार्च

Mon, 18 Jan 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Mon, 18 Jan 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन

हरिद्वार। कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने बढ़ रही महंगाई कसे लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान रैली निकालकर कांग्रेसियों ने जिलाधिकारी कार्यालय के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित किया।

विज्ञापन

रविवार को हरिद्वार महानगर एवं ग्रामीण, रुड़की महानगर एवं देहात कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी देवपुरा चौक पर एकत्रित हुए। कार्यक्रम प्रभारी केएस राणा ने कहा कि आज पूरा देश महंगाई से त्रस्त है। खाद्य पदार्थों के भाव बेकाबू हो गए है, लेकिन केंद्र की सरकार महंगाई रोकने में नाकाम है। महानगर अध्यक्ष अंशुुल श्रीकुंज ने कहा कि पाकिस्तान देश में घुसकर आतंकवादी हमला कर रहा है, लेकिन देश की ओर से कोई जवाब नहीं दिया जा रहा है। हरिद्वार ग्रामीण अध्यक्ष तेलूराम प्रधान ने कहा कि अर्द्धकुंभ के लिए कोई बजट नहीं दिया गया। केंद्र सरकार प्रदेश के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। रुड़की ग्रामीण जिलाध्यक्ष मास्टर सत्यपाल ने कहा कि भाजपा का हमेशा दोहरा चरित्र रहा है। भाजपा नेता वादे तो करते है, लेकिन उन्हें पूरा नहीं करते। इसके बाद सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी एकत्रित होकर मायापुर स्थित जिलाधिकारी कैंप कार्यालय पहुंचे और राष्ट्रपति के नाम केंद्र सरकार को बर्खास्त करने का ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष डा. संतोष चौहान, विमला पांडेय, बलवंत चौहान, नईम कुरैशी, रवि बाबू शर्मा, रुड़की अध्यक्ष कलीम खान, भारत तनेजा, तरूण नैय्यर, यशवंत सैनी, ठाकुर रतन सिंह, अशोक उपाध्याय, बीना कपूर, अंजू द्विवेदी, आशा सैनी, सुभद्रा आर्य, भूपेंद्र कुमार, संजय चोपड़ा, अनिल चौधरी, अशोक शर्मा आदि शामिल हुए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed