{"_id":"64d13e859d28b18fa1025924","slug":"congress-councilors-son-beat-driver-badly-case-haridwar-news-c-5-1-drn1065-218722-2023-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: कांग्रेसी पार्षद के पुत्र ने चालक को बुरी तरह पीटा, केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: कांग्रेसी पार्षद के पुत्र ने चालक को बुरी तरह पीटा, केस
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में सरेराह वाहन चालक के साथ कांग्रेसी पार्षद के पुत्र ने मारपीट कर दी थी। गाली-गलौज कर हत्या करने की भी धमकी दी थी। पुलिस ने पार्षद पुत्र और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी का भाई हाल ही में 78 लाख के लोन फर्जीवाड़ा मामले में जेल गया था। वहीं एक महिला ने भी आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर गंभीर आरोप लगाए हैं। अभी ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है।
पुलिस के अनुसार, अबबानगर निवासी इस्माइल किराये पर वाहन चलाता है। पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह 17 जुलाई की रात अपने मोहल्ले में खड़ा था। इसी बीच कांग्रेसी पार्षद जफर अब्बासी का पुत्र नवाज निवासी मोहल्ला पांवधोई अपने साथी को लेकर आया। वह अपनी गाड़ी पर भेजने के लिए दबाव बनाने लगा। मना करने पर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर मारपीट कर दी। मारपीट से उसका दांत टूट गया और चोटें आई। शोर-शराबे की आवाज सुनकर ट्रैवल्स एजेंसी के संचालक ने आकर उसे बचाया। जाते हुए हत्या करने की धमकी देते हुए आरोपी चला गया। ये घटना पास में ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि आरोपी नवाज और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।