फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Computerization of committees should be done within one month: Rawat

एक माह में करें समितियों का कंप्यूटराइजेशन डेटा फीड : रावत

Thu, 28 Aug 2025 11:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Computerization of committees should be done within one month: Rawat
हरिद्वार। सहकारिता मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने कहा कि एक माह में समितियों का कंप्यूराइजेशन डेटा फीड करें। कोऑपरेटिव सेक्टर में नियुक्ति में पारदर्शिता के लिए लिखित परीक्षा होगी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को विकास भवन में जिलास्तरीय समीक्षा बैठक में सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि सहकारिता सेक्टर में चर्तुथ श्रेणियों की भर्ती आउटसोर्स माध्यम से कराई जाएगी। जनपद में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लखपति दीदी योजना के तहत 50 हजार लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य दिया गया। उन्होंने ग्राम पंचायतों में नए इंपैक्शो के गठन की प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने ये भी निर्देश दिए है कि जिन समितियों एवं बैंक प्रबंधकों की ओर से किसानों को लाभान्वित करने के लिए ठीक तरह से कार्य नहीं किया जा रहा है। वह इस कार्य में सुधार लाएं। कार्य में प्रगति न लाने की दशा में संबंधित समितियों और बैंक प्रबंधकों के विरुद्ध करवाई की जाएगी। उन्होंने जिलाधिकारी को भी समितियों की ओर से किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करने के भी निर्देश दिए। इस मौके पर सहकारिता सचिव डाॅ. वीवी आर सी पुरुषोत्तम, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, रानीपुर विधायक आदेश चौहान, मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोंडे, भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, प्रबंधक निदेशक प्रदीप मल्होत्रा, आनंद शुक्ल, जिला सहायक निबंधक पुष्कर पोखरिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed