फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Communist Party demonstrated against the government

कम्युनिस्ट पार्टी ने सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

Tue, 12 Apr 2022 10:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
Communist Party demonstrated against the government
प्रदर्शन करते कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ता । - फोटो : HARIDWAR
पेट्रोल-डीजल से लेकर सभी चीजों के दाम बढ़ने पर भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने जुलूस निकालकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। भगतसिंह चौक से चंद्राचार्य चौक प्रदर्शन कर जुलूस विरोध सभा में तब्दील कर सरकार की नीतियों को लेकर रोष प्रकट किया।
विज्ञापन

अध्यक्षता करते हुए सीटू के जिलाध्यक्ष पीडी बलोनी ने कहा कि आज आम आदमी का महंगाई के कारण जीना मुश्किल हो गया है। खाद्य पदार्थों के दाम लगातार बढ़ आसमान छू रहे हैं। महंगाई की तुलना में आय लगातार कम होती जा रही है। मेहनतकश वर्ग को दो वक्त की रोटी का इंतजाम करना भी मुश्किल हो गया है। पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना बढ़ रहे हैं। सरकार महंगाई पर अंकुश लगाए। प्रदर्शन करने वालों में जिला मंत्री आरसी धीमान, एमपी जखमोला, आरपी जखमोला, हरिश चंद, लालदीन, सतकुमार, सतपाल, सीपीआई के जिला मंत्री विजयपाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

महंगाई को नियंत्रित करे सरकार
भारतीय किसान यूनियन किसान उत्थान के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी पाल ने कहा कि मोदी सरकार की नीतियों से समाज का प्रत्येक वर्ग परेशान है। अनाज, दाल, फल, सब्जी, दवाइयों सहित सभी आवश्यक वस्तुओं के दाम आम जनता की पहुंच से बाहर होते जा रहे हैं। जिलाध्यक्ष इरशाद अली ने बढ़ती महंगाई पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि महंगाई खत्म करने का वादा कर सत्ता में आई मोदी सरकार को आम जनता की परेशानियों से कोई लेना देना नहीं रह गया है। उद्योगपतियों के हित पूरे करने में लगी मोदी सरकार की गलत नीतियों के चलते महंगाई लगातार बढ़ रही है। केंद्र सरकार महंगाई पर नियंत्रण करने के लिए तत्काल कदम उठाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed