फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   CM Helpline Review: 524 complaints at Level 1 and 88 at Level 2 pending resolution

सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा : लेवल एक पर 524 और दो के उपर 88 शिकायतों का निस्तारण लंबित

Tue, 18 Nov 2025 12:10 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 18 Nov 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
CM Helpline Review: 524 complaints at Level 1 and 88 at Level 2 pending resolution
सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों की समीक्षा करते हुए मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र ने विभागाध्यक्षों पर कड़ा रुख अख्तियार किया। उन्होंने लंबित प्रकरण की सूची देखकर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि जिन समस्याओं का निराकरण 36 दिनों के भीतर नहीं किया गया है वह तत्काल करें अन्यथा कार्रवाई की जद में आएंगे।
विज्ञापन

बतौर प्रभारी जिलाधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र ने कहा कि जिन मामलों का निस्तारण नहीं हो सका है उसमें शिकायतकर्ताओं से या तो मोबाइल पर बात करें या स्थलीय निरीक्षण करें। उन्होंने कहा कि मामलों के लंबित होने की दशा में इसकी पूरी रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। निरीक्षण के दौरान सीडीओ के सामने प्रस्तुत रिपोर्ट में लेवल एक के अधिकारियों पर कुल 524 शिकायतें लंबित मिलीं। वहीं लेवल दो के अधिकारियों पर कुल 88 शिकायतों के निस्तारण का बोझ बना हुआ है। यह जानकर सीडीओ दंग रह गए। उन्होंने कहा कि सीएम हेल्पलाइन पर की गई शिकायतों के निस्तारण का समय निर्धारित है इसमें किसी तरह की कोताही नहीं बरतनी है। इसकी मॉनिटरिंग शासन स्तर पर की जा रही है।
विज्ञापन

बैठक में अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी, सीएमओ डॉ. आरके सिंह, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, उप जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान, जिला पंचायत राज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह, जिला अर्थ संख्या आधिकारी नलिनी ध्यानी, नोडल स्वजल सीएम त्रिपाठी, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत, जिला शिक्षा अधिकारी आशुतोष भंडारी, एआरटीओ रुड़की (ए) एल्विन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed