फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   CM directed air

सीएम के निर्देश भी हवा में

Mon, 18 Jan 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Mon, 18 Jan 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन

हरिद्वार। अद्र्धकुंभ के दौरान मुख्यमंत्री हरीश रावत ने हरकी पैड़ी क्षेत्र को बिजली कटौती से मुक्त रखने के निर्देश दिए थे लेकिन हर रोज बिजली कटौती की श्रद्धालुओं और आसपास के व्यापारियों को परेशान कर रही है हर रोज कई बार बिजली कटौती होने के कारण यहां कभी भी हादसा और अपराध होने की आशंका बनी हुई है।

विज्ञापन

  हरकी पैड़ी को मुख्यमंत्री हरीश रावत ने बिजली कटौती से मुक्त रखने के आदेश दिए थे। स्थिति यह रही कि मुख्य स्नान के दौरान भी कई बार यहां बिजली गुल रही। शनिवार की रात भी यहां कई बार बिजली गुल हुई जिस कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। हरकी पैड़ी के पास रहने वाले आरटीआई कार्यकर्ता रमेशचंद शर्मा  के हर रोज कई कई बार बिजली भागने के कारण काफी परेशानी होती है कभी भी यहां हादसा हो सकता है। वहीं दूसरी ओर ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता बीएस पंवार का कहना है कि हरकी पैड़ी क्षेत्र में बिजली न जाए इसके लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। शनिवार की रात विद्युत लाइन का बुस्टर फट जाने के कारण कुछ देर बिजली गई थी जनरेटर चलाकर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed