फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   CM Dhami is a mining lover: Harish Rawat

धार्मिक स्थल पर हुआ हमला चिंता का विषय: हरीश रावत

Mon, 04 Oct 2021 12:18 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
CM Dhami is a mining lover: Harish Rawat
हरिद्वार प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत साथ में कांग्रेस क - फोटो : HARIDWAR
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने प्रेस कान्फ्रेंस कर खनन, लोकायुक्त और गन्ना-धान खरीद को लेकर सरकार पर जमकर हमला बोला। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर हमला बोलते हुए रावत ने कहा कि वह तो खनन प्रेमी हैं। उनका केवल एक ही आदेश जमीन पर उतरा है, वह खनन करने का। इससे नदी, नालों से लेकर गदेरे तक खनन माफिया ने खोद डाले हैं। उन्होंने कहा कि सरकार पंजाब से अधिक गन्ने का मूल्य जल्द घोषित करे।
विज्ञापन

रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से गन्ने का मूल्य 362 रुपये क्विंटल निर्धारित किया गया है, लेकिन प्रदेश के किसानों को अभी तक यह नहीं पता चल सका है कि गन्ने का मूल्य क्या रहेगा। वह प्रदेश सरकार से मांग करते हैं कि गन्ना मूल्य जल्द घोषित किया जाए और दाम पंजाब से अधिक हो। उन्होंने कहा कि धान की फसल पककर तैयार हो चुकी है, मगर अभी तक सरकारी तौल केंद्रों पर धान खरीद के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई है। मुख्यमंत्री के यह कहने से काम नहीं चलेगा कि धान का दाना-दाना खरीदा जाएगा। सरकार धरातल पर धान खरीद शुरू कराए। रावत ने कहा कि उन्होंने सीएम रहते हुए वर्ष 2016 में सर्वसम्मति से लोकायुक्त तय कर दिया था।
विज्ञापन

पर, साढ़े चाल से भाजपा सरकार लोकायुक्त की फाइल दबाए बैठी है। न तो लोकायुक्त नियुक्त कर पाई और न ही फाइल रिजेक्ट कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस दो चरणों की परिवर्तन यात्रा निकल चुकी है। इसी महीने जल्द ही अगले चरण की परिवर्तन यात्राएं भी निकाली जाएंगी। इसके बाद नवंबर में सत्ता परिवर्तन के लिए परिवर्तन रैली से चुनाव का शंखनाद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सीएम 24 हजार रिक्त पदों पर भर्ती कर युवाओं को रोजगार देने के दावे कर रहे हैं, मगर भर्ती के आदेश नहीं आ रहे हैं। जबकि, उनकी सरकार ने युवाओं को बड़ी संख्या में रोजगार देने का काम किया था। पूर्व सीएम ने कहा कि सरकार बनने के बाद सभी आंदोलित संगठनों से वार्ता कर सकारात्मक निर्णय लिए जाएंगे ताकि उन्हें आर्थिक लाभ हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
धार्मिक स्थल पर हमले की निंदा की
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने रुड़की में एक धार्मिक स्थल पर हुए हमले की निंदा की है। उन्होंने कहा कि किसी के पूजा स्थल पर इस प्रकार से हमला होना प्रदेश की जनता के लिए चिंता का विषय है। जिस राजनीतिक पार्टी के संरक्षण में पूजा स्थल पर हमला किया गया है, उसके इरादे साफ हो गए हैं कि वह प्रदेश में क्या चाहती है। उन्होंने कहा कि मामले में सरकार दोषियों को गिरफ्तार करवाकर सजा दिलाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed