फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Cleanliness system is over three days

तीन दिन से चौपट है सफाई व्यवस्था

Wed, 30 Oct 2019 11:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
Cleanliness system is over three days
ज्वालापुर में पड़ा कूड़ा का ढेर । - फोटो : HARIDWAR
तीन दिन से धर्मनगरी में सफाई व्यवस्था चौपट पड़ी है। गंगा घाटों की सफाई करने वाले नमामि गंगे और केआरएल कंपनी के कर्मचारी त्योहार मनाने गए हुए हैं। ऐसे में सफाई व्यवस्था चरमरा गई है।
विज्ञापन

नगर में धनतेरस और भाई दूज से लेकर चले आ रहे तमाम त्योहारों में लोगों के घरों में तो सफाई हो जाती है। मगर शहर में गंदगी के अंबार लग जाते हैं। इसी समय में नमामि गंगे और केआरएल के कर्मचारी भी छुट्टी पर चले गए। ऐसे में शहर की सफाई व्यवस्था चौपट हो गई है। हालांकि पहले त्योहारों के मौके पर नगर निगम सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करता था, लेकिन जब से सफाई कार्य का निजीकरण हुआ है तब से नगर निगम ने भी सफाई व्यवस्था से पल्ला झाड़ लिया है। ऐेसे में कनखल सती घाट पर बाहरी राज्यों से अपने परिजन की अस्थियां लेकर आए लोगों को गंदगी के ढेरों पर चलना पड़ा है। ज्वालापुुर और ब्रह्मपुुरी, भीमगोड़ा क्षेत्र से भी कूड़ा नहीं उठाने की लोगों ने मेयर को शिकायत की है। लोगों की शिकायत है कि केआरएल के कर्मचारी न तो घरों से कूड़ा उठाने आ रहे हैं और न बाहर से कूड़ा उठाने आ रहे हैं।
विज्ञापन

मेयर ने फटकारा तो दौड़े अधिकारी
सफाई व्यवस्था को लेकर जन शिकायतों के बाद मेयर अनीता शर्मा ने मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी व सहायक नगर आयुक्त को जमकर लताड़ा तो अधिकारी केआएल के निदेशक सुखवीर सिंह ढींढसा से मिले और कूड़ा उठाना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। कंपनी के प्रबंधक मनोज शर्मा ने बताया कि नगर निगम से भुगतान नहीं मिलने से कर्मचारियों को भी भुगतान नहीं मिल पाया है, जिसको लेकर कर्मचारियों में नाराजगी है। इसके साथ ही त्योहारों में कुछ कर्मचारी छुट्टी पर भी चले गए थे, इसलिए व्यवस्था कुुछ प्रभावित हुई, लेकिन काम नहीं होने की बात सही नहीं है। कूड़ा उठाने का काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed