{"_id":"5904cf5a4f1c1b9b09c0cb23","slug":"cleanliness-from-gangotri-to-gangasagar-on-ganga-ghats","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगोत्री से गंगासागर तक गंगा घाटों पर करेंगे सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगोत्री से गंगासागर तक गंगा घाटों पर करेंगे सफाई
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
Updated Sat, 29 Apr 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार को गायत्री परिवार के साधक गंगोत्री से गंगा सागर तक 2525किमी क्षेत्र में एक साथ करीब 450 घाटों की सफाई करेंगे। उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार झारखंड से बंगाल तक एक साथ यह अभियान सुबह 8 से लेकर 12 बजे तक चलेगा। देवभूमि हरिद्वार में इसी कड़ी में हरिपुर कलां के व्यास आश्रम से ज्वालापुर तक 71 घाटों पर सफाई अभियान चलेगा।
गंगा को लेकर पूरे विष्व के पर्यावरणविद अपनी चिंताएं जता चुके हैं। केंद्र सरकार गंगा की सफाई को लेकर बडा अभियान चला रही है। वहीं, हरिद्वार की प्रसिद्ध धार्मिक एवं सामाजिक संस्था अखिल विश्व गायत्री परिवार गंगा को लेकर वर्ष 2013 से निरंतर निर्मल गंगा जन अभियान चला रहा है। इसी कड़ी में सफाई अभियान का मुख्य आयोजन हरकी पैडी स्थित सीसीआर टावर में गायत्री परिवार के प्रमुख डा. प्रणव पंडया की उपस्थिति में होगा।
इसमें विश्व भर से आए गायत्री साधक, देव संस्कृति विश्वविद्यालय, उत्तराखंड संस्कृत विवि के छात्रगण, स्टाफ तथा 150 से अधिक संस्थाओं के स्वयंसेवी भाग लेंगे। गायत्री परिवार के प्रमुख डा. प्रणव पंडया के अनुसार, गंगा लोकमाता है। ऐसे में गंगापुत्रों को अपनी मां के प्रति कर्तव्यों का बोघ कराना निर्मल गंगा जन अभियान का मूल उद्देश्य है। 2525 किमी लंबी गंगा के दोनों छोरों को पांच अंचलों में बांट कर कार्यकर्ता प्रत्येक रविवार को जल शुद्धि अभियान चलाते हैं। डा. पंडया ने कहा कि गंगा के अलावा नेपाल की बागमति, मध्य प्रदेश की ताप्ती,राजस्थान की बनास सहित देश भर की 12 नदियों पर सतत प्रयास चल रहे हैं।