फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Cleanliness drive is a continuous process.

Haridwar News: स्वच्छता अभियान सतत् चलने वाली प्रक्रिया है

Sun, 01 Feb 2026 04:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 04:27 PM IST
विज्ञापन
Cleanliness drive is a continuous process.
हरिद्वार/बहादराबाद। हरिद्वार को स्वच्छ, सुंदर जनपद बनाए जाने के लिए मुख्य विकास अधिकारी डाॅ. ललित नारायण मिश्र के नेतृत्व में बहादराबाद क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसमें स्थानीय नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संगठनों और अधिकारियों-कर्मचारियों ने भाग लिया। बहादराबाद में मुख्य मार्ग के दोनों तरफ, सार्वजनिक स्थलों, सड़कों, नालियों और आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डाॅ. ललित नारायण मिश्र ने कहा कि स्वच्छता अभियान दो माह से निरंतर चलकर तीसरे महीने में प्रवेश कर रहा है। कहा कि यह केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि, सतत् चलने वाली प्रक्रिया है। इसमें जनसहभागिता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने नागरिकों से अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने और दूसरों को भी प्रेरित करने का आह्वान किया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने लोगों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई।
विज्ञापन

इस मौके पर जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, जिला पंचायतराज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह, नोडल स्वजल चंद्रकांत मणि त्रिपाठी, ग्राम प्रधान मोहित चौहान, ब्लॉक से एडीओ पंचायत राजेंद्र बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed