फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Clashes between staff and rangers

धरना उठाने पहुंचे रेंजर, कर्मियों से तीखी नोक-झोंक

Fri, 24 Dec 2021 08:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 08:36 PM IST
विज्ञापन
Clashes between staff and rangers
डीएफओ के तबादले की मांग पर अड़े आंदोलित वन कर्मियों को शुक्रवार को धरना स्थल से जबरन उठाने की कोशिश की गई। इससे रेंजरों और धरनारत कर्मचारियों में नोकझोंक हुई। कर्मचारी धरने से नहीं उठे और वन रेंजरों को बैरंग लौटना पड़ा।
विज्ञापन

उत्तराखंड फॉरेस्ट संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले वन कर्मचारी 13 दिसंबर से डीएफओ पर अभद्रता का आरोप लगाकर ट्रांसफर की मांग कर रहे हैं। इसके लिए वन प्रभाग कार्यालय के बाहर धरना दे रहे हैं। समिति के सचिव संयोजक शेखरचंद्र जोशी ने बताया कि शुक्रवार को कुछ रेंजर वन दरोगाओं समेत वन फोर्स के साथ धरनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने कर्मचारियों पर धरने को जबरन से उठाने का प्रयास किया। इसके लिए वह उन्हें धमकाने लगे।
विज्ञापन

इस बात को लेकर रेंजरों और कर्मचारियों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। जब काफी प्रयास के बाद भी धरना दे रहे वन कर्मियों को वह नहीं उठा सके तो लौट गए। शेखरचंद्र ने कहा कि आंदोलित वन कर्मचारियों पर दबाव बनाने की राजनीति की जा रही है। जिससे वह डरने वाले नहीं हैं। जब तक मांग पूरी नहीं होगी, तब तक धरना जारी रहेगा। इसके लिए जल्द ही प्रदेशव्यापी आंदोलन भी शुरू किया जाएगा। इस मौके पर एसएन शर्मा, नरेंद्र कुमार, मयूरी गौतम, राजवीर सिंह, दीपक नेगी, बबीता, हरीश भटट्, अरुण सैनी, बालम नेगी, रणबीर सिंह रावत, सुरेश, दिनेश लखेड़ा, गुलफाम, नरेद्र कुमार, रामकुमार वर्मा, बुरहान अली, पंकज सैनी, अनुज सैनी, पुष्पा जोशी, किरन रावत, निशा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed