फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Christmas celebrated in restrictions due to Corona

कोरोना के कारण बंदिशों में मना क्रिसमस

Sat, 26 Dec 2020 12:05 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2020 12:05 AM IST
विज्ञापन
Christmas celebrated in restrictions due to Corona
क्रिसमस डे पर प्रार्थना सभा में भाग लेते लोग । - फोटो : HARIDWAR
शहर में शुक्रवार को कोरोना की पाबंदियों के बीच ईसाई समुदाय ने उत्साह के साथ क्रिसमस मनाया। क्रिसमस के दिन चर्च में लोगों की आवाजाही काफी कम रही। लोगों ने चर्च में कैंडल जलाकर यीशु को याद किया। वहीं कोविड संक्रमण को विश्व को बचाने के लिए प्रभु ईशु से प्रार्थना की। इस बार चर्च में कार्यक्रमों का आयोजन नहीं किया गया। विशेष प्रार्थना भी शारीरिक दूरी के साथ की गई।
विज्ञापन

भेल सेक्टर एक स्थित मैथोडिस्ट चर्च में ईसाई समुदाय के लोग प्रार्थना के लिए पहुंचे। फादर जैम्स विल्सन ने चर्च में शारीरिक दूरी के साथ लोगों से प्रार्थना करवाई। वहीं दूसरी ओर सेंट मेरी स्कूल स्थित चर्च में गिने चुने लोगों ने ही प्रार्थना की। यहां सभी ने एक दूसरे को क्रिसमस की बधाई दी। चर्च में जगह-जगह भगवान यीशु के संदेश और उनकी जीवन गाथा को पोस्टरों के माध्यम से दर्शाया गया था। चर्च परिसर के अंदर भगवान यीशु की कहानी भी सुनाई जा रही थी। भगवान यीशु की करुणामय जीवन गाथा को सुनकर कई लोग भाव विभोर हो गए। इस दौरान कई लोगों ने यीशु के बारे में जानने के लिए धार्मिक पुस्तक भी खरीदी। क्रिसमस के दिन कई स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। होटलों, रेस्टोरेंट और मॉल में क्रिसमस का जश्न मनाया गया। जोंसन जेम्स, जान स्टीफन, निओल सिंह, रोनिका मैसी, विक्टोरिया जेम्स, सीमा जेम्स, विंसेंट सिंह, सचिन मुकंद, जसवंत मुकंद, एंटनी जेम्स आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed