फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Children gave presentations in dance competition

डांस कंपटीशन में 200 बच्चों ने किया प्रतिभाग

Sun, 19 Dec 2021 09:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 09:45 PM IST
विज्ञापन
Children gave presentations in dance competition
मानव अधिकार संरक्षण समिति के तत्वावधान में आल इंडिया डांस कंपटीशन सीजन-2 का हरिद्वार का आयोजन गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के सभागार में किया गया। जिससे बच्चों ने मंच पर शानदार प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया।
विज्ञापन

डांस कंपटीशन का शुभारंभ करते हुए विवि के कुलपति प्रो. रूपकिशोर शास्त्री ने कहा कि मानव अधिकार संरक्षण समिति मानव के उत्थान के लिए भरपूर प्रयास कर रही है। लोगों के अंदर की उस शक्ति का निखार कर रही है, जो हमारे भविष्य की धरोहर है। उन्होंने प्रतियोगी बच्चों को आशीर्वचन देते हुए कहा कि डांस के माध्यम से कला का निखार किया जा सकता है। ये बच्चे इस मंच पर अपनी कला को बिखेरकर राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का भव्य प्रदर्शन करेंगे। मानव अधिकार संरक्षण के राष्ट्रीय महामंत्री श्रीराम गुप्ता ने कहा कि समिति की ओर से आल इंडिया डांस कंपटीशन ड्रीम सीजन-2 के समन्वय से यह आयोजन किया जा रहा है। जज के रूप में मन्नी गुसाईं उपस्थित रहे। विभिन्न प्रांतों के 200 बच्चों ने डांस का प्रदर्शन किया। इस कार्यक्रम में संदीप शर्मा, साहिल तेश्वर, मानसी उप्रेती, रिचा मिश्रा, कुलदीप ठाकुर, जितेंद्र सिंह, विशाल निगम, विक्की, हन्नी, रवि चंचल, विकास धीमान आदि ने सहयोग किया। कार्यक्रम का संचालन अनिकेत गौतम ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed