{"_id":"615c67bf8ebc3e56e648297c","slug":"chief-minister-reviewed-the-rescue-work-from-kovid-and-dengue-haridwar-news-drn3924993136","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार में जल्द होगी आईसीडी की स्थापना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार में जल्द होगी आईसीडी की स्थापना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिडकुल मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के तत्वावधान में रेलवे और कॉनकोर के अधिकारियों की कार्यशाला में उद्योगों से जुड़ी समस्याओं और हरिद्वार में आईसीडी की स्थापना और रेलवे माल ढुलाई की बढ़ती दक्षता पर विस्तार से चर्चा हुई।
सिडकुल में आयोजित कार्यशाला सिडकुल मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष हरेंद्र गर्ग ने सिडकुल के उद्योगों के लिए आईसीडी की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में हरिद्वार और आसपास आईसीडी सुविधा न होने से उद्योगों को कई तरह की परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। रेलवे अधिकारियों और कॉनकोर टीम ने रेल मंत्रालय की ओर से उद्योगों के लिए दी जाने वाली सुविधाओं की विस्तार से चर्चा की।
रेलवे के डीआरएम मुरादाबाद अजय नंदन ने कहा की हरिद्वार एवं आसपास के उद्योगों के लिए जल्द ही आईसीडी की स्थापना की जाएगी। कार्यशाला का संचालन ईप्रो ग्लोबल के अजय जैन ने किया। इस दौरान सीनियर डीसीएम मोनू लूथरा, सीनियर डोम मुरादाबाद रेलवे सुधीर कुमार सिंह, केबी बत्रा जनरल मैनेजर भेल, राजकुमार सुनेजा, जतिन अग्रवाल एग्रोमेक इंडस्ट्रीज, गौरव राजपूत महिंद्रा और महिंद्रा, रमेश कोमा कुलवार एवरेस्ट इंडस्ट्रीज आदि मौजूद रहे।